फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election updates Congress Party under clutches of SDPI PFI CM Bommai

कर्नाटक चुनाव: बोम्मई बोले- SDPI और PFI के चंगुल में कांग्रेस; कोलार में चार करोड़ से ज्यादा की नकदी जब्त

Fri, 05 May 2023 04:20 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 May 2023 04:20 AM IST
सार

कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बोम्मई ने कहा कि जब भाजपा, एसडीपीआई और पीएफआई के खिलाफ बोलती है तो देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता परेशान हो जाते हैं। 

विज्ञापन
karnataka election updates Congress Party under clutches of SDPI PFI CM Bommai
Basavaraj Bommai - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक की 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए पांच दिन बाद मतदान होना है। इससे पहले सियासी नेताओं के वार-पलटवार तेज हो गए हैं। इस बीच, देश की सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चंगुल में है और वह इससे बाहर नहीं आ सकती। 

विज्ञापन


 

'तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस'
कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब भाजपा, एसडीपीआई और पीएफआई के खिलाफ बोलती है तो देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इस तरह से व्यवहार करती है जिससे दूसरों की भावनाएं आहत हों। अगर भाजपा एसडीपीआई और पीएफआई के खिलाफ बोलती है, तो कांग्रेस के नेता परेशान होते हैं। यह दिखाता है कि कांग्रेस किस तरह तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस के शासनकाल में मजबूत हुए एसडीपीआई और पीएफआई'
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान दोनों संगठन मजबूत हुए। उन्होंने कहा, कांग्रेस के शासनकाल में ये दोनों संगठन मजबूत हुए। अगर एसडीपीआई भाजपा की 'बी' टीम होती तो वे इस पर प्रतिबंध क्यों लगाते? कांग्रेस अपनी गलती छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।
 

विज्ञापन

यह रिश्ता भगवान हनुमान और भगवान श्रीराम का है...
केपीसीसी प्रमुख डीके शिवकुमार द्वारा बजरंग दल को भगवान अंजनिया से जोड़ने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिश्ता भगवान हनुमान और भगवान श्रीराम का है। उन्होंने कहा, बजरंग दल का भगवान अंजनेय के साथ संबंध है और कांग्रेस नेताओं को यह पता होना चाहिए। लोगों की भावनाओं को आहत करना उनकी ओर से सही नहीं था।

अपने कामों के साथ चुनाव में जा रही भाजपा: बोम्मई
बोम्मई ने कहा कि भाजपा अपने कार्यक्रमों के साथ विधानसभा चुनाव का सामना कर रही है और कांग्रेस पार्टी अपने आश्वासनों पर। अनावश्यक मुद्दों को उठाना और जाति व धर्म के आधार पर उकसाना सही नहीं है। यह कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति को दिखाता है। हुबली में पूर्व एआईसीसी प्रमुख सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कांग्रेस नेताओं की तरह नहीं रोएंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेताओं की तरह हम यह नहीं पूछेंगे कि मोदी और शाह कर्नाटक क्यों आ रहे हैं। 

ओवैसी ने पूछा- यह किस तरह की धर्मनिरपेक्षता?
इस बीच, कोलार में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, पीएम मोदी ने कर्नाटक के लोगों से वोट डालते समय 'जय बजरंगबली' बोलने के लिए कहा। कांग्रेस के डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे कर्नाटक में और अधिक हनुमान मंदिरों का निर्माण करेंगे। यह किस तरह की धर्मनिरपेक्षता है? अगर मैं यहां खड़ा हूं और आपको 10 मई को वोट डालते समय 'अल्लाहु अकबर' कहने के लिए कहता हूं, तो मीडिया मुझे फटकार लगाएगा।

जियोन हिल्स में घर से करोड़ों की बेहिसाब नकदी जब्त
एसपी डॉ धरणी देवी की निगरानी में केजीएफ पुलिस ने जियोन हिल्स (कोलार) में एक घर और एक कार से 4,04,94,500 रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की। यह पैसा कथित तौर पर मतदाताओं के बीच बांटने के लिए रखा गया था। 

भाजपा की भ्रष्ट नीतियों की वजह से बढ़ी महंगाई: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ रही हैं। कर्नाटक में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार को 40 फीसदी कमीशन सरकार के रूप में जाना जाता है।

कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि राज्य में कीमतें आसमान छू रही हैं। रसोई गैस सिलिंडर, चावल, दालों और आटे की कीमतें बढ़ गई हैं। मूल्यों में वृद्धि भ्रष्ट सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते है। प्रदेश सरकार को ऐसा टैग किसी और ने नहीं, बल्कि ठेकेदार संघ ने दिया है। राज्य में ठेकेदार आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें सरकार को रिश्वत के तौर पर बड़ी रकम देनी पड़ रही है। कर्नाटक दौरे के दौरान प्रियंका ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।  


ईश्वरप्पा ने कांग्रेस का घोषणापत्र जलाया कहा-राष्ट्रवादी संगठन है बजरंग दल
कर्नाटक में भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को जलाया। कांग्रेस ने इसमें वादा किया है कि पार्टी सत्ता में आने पर पीएफआई की तर्ज पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा, बजरंग दल राष्ट्रवादी संगठन है और हमेशा रहेगा, लेकिन कांग्रेस पीएफआई के साथ बजरंग दल का नाम लेना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य में जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा करने के लिए कर्नाटक की जनता उन्हें पहले ही नकार चुकी है। कर्नाटक की जनता उन्हें इन चुनाव में फिर से खारिज कर देगी, लेकिन इससे पहले वह इसे चुनाव आयोग के समक्ष रखेंगे और शिवकुमार और सिद्धारमैया को गिरफ्तार करने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed