{"_id":"5aeb7d304f1c1b60098b80ad","slug":"karnataka-election-up-cm-yogi-adityanath-slams-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में योगी का चुनाव प्रचार, बोले- कांग्रेस की मानसिकता जिहादी और बांटने वाली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में योगी का चुनाव प्रचार, बोले- कांग्रेस की मानसिकता जिहादी और बांटने वाली
एजेंसी, सिरसी (कर्नाटक)
Updated Fri, 04 May 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में भाजपा के लिए वोट मांग रहे यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जनता से कहा कि वह कांग्रेस को खारिज कर दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिहादी मानसिकता वाली पार्टी है और वह बांटने की राजनीति करती है।
विज्ञापन
एक जनसभा में आदित्यनाथ ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर सबसे ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ चलाने का आरोप लगाया। योगी ने कहा, ‘मैं यहां आपसे अपील करने आया हूं कि आप कांग्रेस की विभाजनकारी, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दें।’
विज्ञापन
सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘जिहादियों’ ने राज्य में पिछले पांच वर्षों में भाजपा के 23 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी और यह इस बात का प्रमाण है। आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की तुलना करते हुए कहा कि उनके प्रदेश में कोई जिहादी तत्व अपना सिर नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
सिद्धारमैया कर्नाटक को एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए मैं यहां यह बताने आया हूं कि कर्नाटक मुक्त कांग्रेस इस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है।
कर्नाटक में योगी के चुनाव प्रचार पर कांग्रेस ने की आलोचना
उत्तर प्रदेश के आंधी से प्रभावित होने के बावजूद कर्नाटक में योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने की कांग्रेस ने आलोचना की है। मालूम हो कि धूल भरी आंधी से प्रदेश में कई लोगों की मौत हो गई है।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिये प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस बात के लिए खिंचाई की है कि वह प्रभावितों को छोड़ कर कर्नाटक में प्रचार कर रहे हैं। आदित्यनाथ का कर्नाटक में दो दिनों का चुनावी दौरा है।
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने इतिहास का ज्ञान दुरुस्त करना चाहिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक में एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर सेना और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के अपमान करने का आरोप लगाया था।