फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election Shettar committed political blunder by joining Congress Vishweshwar Hegde Kageri

कर्नाटक: BJP नेता कागेरी बोले- कांग्रेस में जाना शेट्टार की 'राजनीतिक भूल'; निर्दलीय लड़ना चाहिए था चुनाव

Sat, 06 May 2023 07:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 May 2023 07:30 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, शेट्टार उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। जब वह इस्तीफा देने आए थे, तो उन्होंने शेट्टार को दो घंटे तक मनाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन
karnataka election Shettar committed political blunder by joining Congress Vishweshwar Hegde Kageri
Vishweshwar Hegde Kageri - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के पूर्व नेता जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस में शामिल होकर 'राजनीतिक भूल' की है। इसके बजाय उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना चाहिए था क्योंकि इससे उन्हें जीतने का बेहतर मौका मिलना था। यह बात सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधासभा के स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने शनिवार को कही। राज्य में चार दिन बाद 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे।

विज्ञापन

'कांग्रेस में शामिल होकर नकारात्म हो गया शेट्टार का प्रभाव'
कागेरी ने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर शेट्टार कांग्रेस में शामिल न होते तो कुछ प्रभाव पड़ सकता था। विपक्षी पार्टी में शामिल होने से यह प्रभाव नकारात्मक हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार हुबली-धारवाड़ मध्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट न मिलने पर कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जहां से वह 1994 से जीतते आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह इस्तीफा देने आए तो दो घंटे तक मनाने की कोशिश..
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, शेट्टार उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। जब वह इस्तीफा देने आए थे, तो उन्होंने शेट्टार को दो घंटे तक मनाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, मैं उस दिन वास्तव में परेशान था। उन्होंने कहा, उन्होंने (जगदीश शेट्टार) कांग्रेस में शामिल होकर गलती की है। उन्हें या तो चुप रहना चाहिए था या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहिए था।
 

विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल होना एक राजनीतिक भूल: कागेरी
उन्होंने कहा, अगर शेट्टार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतते, तो यह आश्चर्य की बात नहीं होती। वह सहानुभूति के आधार पर जीतते। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर सब कुछ खराब कर दिया। यह एक राजनीतिक भूल है। 
 

'हिंंदुत्व हमारी आस्था, इसका पालन करने में हिचकिचाहट नहीं'
सिरसी विधानसभा क्षेत्र से सातवीं बार फिर से चुनाव लड़ रहे कागेरी ने हिंदुत्व के आधार पर चुनाव जीतने से इनकार किया और अपने निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को सूचीबद्ध किया।उन्होंने कहा, हिंदुत्व हमारी आस्था है। हमें इसका पालन करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।
 

विपक्ष भी नहीं कह सकता कि मैंने काम नहीं किया..
उन्होंने आगे कहा, हालांकि, एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में मुझे विकास कार्य करना है और यह मेरा प्राथमिक कर्तव्य है। मैं यह कर रहा हूं। मैंने विकास कार्य किए हैं। कोई यह नहीं कहेगा कि मैंने ऐसा नहीं किया है। यहां तक कि विपक्ष भी इतना मजबूत नहीं है कि कह सके कि मैंने इस मामले में काम नहीं किया है। वे कहते हैं कि मैं और भी ज्यादा कर सकता था।
 

बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के चुनावी वादे पर कही ये बात
बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के चुनावी वादे पर कागेरी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए बहुसंख्यक समुदायों को नुकसान पहुंचा रही है। यह इस विश्वास के आधार पर काम कर रही है। एडिगा समुदाय (52,000) के प्रभुत्व वाली सिरसी विधानसभा सीट पर 2.08 लाख मतदाता हैं, इसके बाद ब्राह्मण (44,000) और मुस्लिम (15,000) हैं। कांग्रेस ने भीमन्ना नाइक को मैदान में उतारा है, जबकि हितेंद्र नाइक आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं।
 

कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप- क्षेत्र के विकास के लिए नहीं किया काम
कांग्रेस उम्मीदवार भीमन्ना नाइक ने आरोप लगाया कि कागेरी हिंदुत्व के आधार पर इस सीट से जीतते रहे हैं और उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया है। दूरदराज के गांवों में सड़क और पानी की सुविधा नहीं है, जबकि वन भूमि का अतिक्रमण एक प्रमुख मुद्दा है। सिरसी 1999 से ही भाजपा का गढ़ रहा है। यहां भगवा पार्टी और देश की सबसे पुरानी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed