फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: know what Siddaramaiah, Yeddyyurappa and Deve Gowda said during voting

कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया ने येदियुरप्पा को बताया विक्षिप्त, जवाब आया- बीजेपी की बनेगी सरकार

Sat, 12 May 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Election: know what Siddaramaiah, Yeddyyurappa and Deve Gowda said during voting
कर्नाटक चुनाव

कर्नाटक में इस समय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। भारी संख्या में लोग अपनी पसंद के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी सरकार बनाने और बहुमत मिलने का दावा किया है। एक तरफ जहां मतदान जारी है वहीं नेताओं के बीच जुबानी जंग भी चल रही है। वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को दिमागी तौर पर अस्थिर बताया है। उन्होंने एक बार फिर भाजपा और जेडीएस के बीच गठबंधन की बात को दोहराया है।

विज्ञापन


सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट को लेकर कहा, 'जेडीएस ने लोगों को बहुत सारा पैसा वितरित किया है। उनके उम्मीदवार कह रहे हैं कि वह समाज के रखवाले हैं। उनके पास आखिर इतना पैसा आ कहां से रहा है? साथ ही भाजपा खुले तौर से जेडीएस का समर्थन कर रही है। उन्होंने यहां एक डमी प्रत्याशी को खड़ा किया हुआ है।' मैसूर में वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, 'हमें पूरा-पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। येदियुरप्पा मानसिक तौर पर अस्थिर हैं। कांग्रेस को 120 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।'
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी येदियुरप्पा ने मतदान शुरू होने से पहले अपने घर पर पूजा की। जिसके बाद वह शिकारपुर में एक मंदिर गए और वहां भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता सिद्धारमैया सरकार से परेशान हो चुकी है। हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र के इस खास दिन अपने घरों से बाहर आएं और भाजपा के लिए वोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक की सत्ता पर काबिज होने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर भी मैदान में है। हसन जिले के होलेनरसिरपुरा शहर के पोलिंग बूथ नंबर 244 में परिवार सहित वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, 'हमें सरकार बनाने की अपेक्षा है। हमने अच्छा काम किया है।' वहां उनके बेटे और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कुमारस्वामी ने पत्नी अनीता के साथ वोट डाला और कहा, 'हमें पूरा विश्वास है कि जेडीएस अपने बलबूते जादुई आंकड़े को पार कर लेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed