Karnataka Election: डी के शिवकुमार के नामांकन स्वीकार, जांच के बाद 3000 से अधिक वैध उम्मीदवार मैदान में
3044 में से वैध रूप से नामांकित उम्मीदवार- 219 भाजपा से, 218 कांग्रेस से, 207 जद (एस) से हैं, बाकी सभी छोटे दलों और निर्दलीय हैं। इन उम्मीदवारों से कुल 4,989 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। दोनों ही पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा और कांग्रेस के नेता लगातार जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। वहीं अब कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वैध रूप से नामांकित कुल 3,044 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को जांच के दौरान उनके नामांकन सही पाए गए हैं।
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अभी पांच विधानसभा क्षेत्रों को इनमें शामिल नहीं किया गया है, उम्मीदवारों की संख्या अभी बढ़ेगी क्योंकि सवदत्ती-येल्लम्मा, औराद, हावेरी (एससी), रायचूर और शिवाजीनगर निर्वाचन क्षेत्रों में जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है।
वहीं जांच से पहले राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार का पर्चा रद्द हो सकता है। लेकिन आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शिवकुमार का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि बैकअप के तौर पर नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शिवकुमार के भाई बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट से सांसद डीके सुरेश ने भी कनकपुरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था।
इन 3,044 में से वैध रूप से नामांकित उम्मीदवार- 219 भाजपा से, 218 कांग्रेस से, 207 जद (एस) से हैं, बाकी सभी छोटे दलों और निर्दलीय हैं। इन उम्मीदवारों से कुल 4,989 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।
शिवकुमार के भाई ने डेडलाइन खत्म होने के कुछ घंटे पहले भरा नामांकन
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा बीते दिन यानी 20 अप्रैल को खत्म हो गई। डेडलाइन खत्म होने के कुछ घंटे पहले एक चौंकाने वाली बात सामने आई। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश ने गुरुवार को कनकपुरा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसी सीट से उनके बड़े भाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पार्टी के उम्मीदवार हैं और उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। मामले में जब कांग्रेस के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो पता चला कि सुरेश ने शिवकुमार का नामांकन रद्द होने की स्थिति में बैकअप प्लान के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के बाद डीके सुरेश ने कहा कि मैं कनकपुरा से मतदाता हूं। मुझे वहां से चुनाव लड़ना चाहिए। हमारे पार्टी अध्यक्ष और एआईसीसी नेताओं की ओर से मुझे यही निर्देश दिया गया है। हम कुछ साजिशों के बारे में सुन रहे हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है।
कर्नाटक में पीएम मोदी के कटआउट को शख्स ने अपने कपड़े से पोंछा
कर्नाटक में भाजपा के रोड शो से पहले देवनहल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट से बारिश का पानी पोंछते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सफेद शर्ट और धोती पहने एक बुजुर्ग व्यक्ति शुक्रवार की शाम बारिश में भीगे हुए प्रधानमंत्री के कटआउट को पोंछते दिख रहे हैं।
जब वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति ने उससे पूछा कि क्या वह पैसे के लिए ऐसा कर रहा है, तो उस आदमी ने जवाब दिया, "मुझे पैसे की जरूरत नहीं है। मैं किसी से पैसे नहीं लेता। मैं यह अपने प्यार और उस पर विश्वास के कारण कर रहा हूं। हमारे लिए मोदी भगवान हैं।"
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा किया। शाह ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी में अटूट विश्वास और उनके लिए निस्वार्थ स्नेह ही भाजपा ने अर्जित किया है और यह इसकी ताकत का स्रोत है। कर्नाटक के देवनहल्ली के इस खूबसूरत वीडियो को देखें।