फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka election: Congress people lost their mind, Amit Shah hit back at Kharge

Karnataka: 'कांग्रेस वालों की मति मारी गई', अमित शाह का खरगे पर पलटवार; नड्डा ने आरक्षण मुद्दे पर कही यह बात

Fri, 28 Apr 2023 03:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 28 Apr 2023 03:09 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मेरे खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई है। हमने PFI पर बैन लगाकर कर्नाटक को सुरक्षित किया है। मैं नहीं डरता हूं। 

विज्ञापन
Karnataka election: Congress people lost their mind, Amit Shah hit back at Kharge
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने धारवाड़ में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उनके निशाने पर थे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि पूरी दुनिया जिस पीएम मोदी का इतना सम्मान करती है, उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विषैला सांप कहते हैं। सोनिया गांधी उन्हें मौत का सौदागर कहती हैं। कांग्रेस वालों की मति मारी गई है, वे मोदी जी को जितनी गाली देंगे, कमल उतने ही अच्छे से खिलेगा। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

FIR पर बोले- मैं डरने वाला नहीं

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मेरे खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई है। हमने PFI पर बैन लगाकर कर्नाटक को सुरक्षित किया है। मैं नहीं डरता हूं। आपको कोई आपत्ति है तो आकर बताइए कि क्यों PFI को चालू रखना चाहिए। वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने PFI को सिर पर चढ़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

धारा 370 को लेकर विपक्ष को घेरा

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस 70 साल से धारा 370 को एक बच्चे की तरह अपनी गोद में सहला रही थी। कांग्रेस, जेडीएस, सपा, बसपा, ममता सब कहते थे कि इसे मत हटाइए कश्मीर में खून की नदियां बह जाएगी। धारा 370 हट गई खून की नदियां तो छोड़िए किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।
 

डबल-इंजन या रिवर्स-गियर सरकार चुनने का चुनाव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के नवलगुंड विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान कहा कि एक तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी है और दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी भाजपा है। यह चुनाव यह तय करने के लिए है कि कर्नाटक की जनता मंच को आगे ले जाने के लिए डबल-इंजन सरकार (भाजपा) चाहती है या रिवर्स-गियर सरकार (कांग्रेस)। अमित शाह ने कहा कि जो पार्टी किसानों का सम्मान नहीं करती और उन पर लाठीचार्ज करती है, उसे नवलगुंड से वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। बीजेपी ने कर्नाटक के लोगों के लिए बहुत काम किया है।


 

जेपी नड्डा ने कही यह बात

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मधुगिरि में चुनावी मोर्चे को संभाला। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना संवैधानिक दृष्टि से गलत है। आप अगर धार्मिक आधार पर आरक्षण देंगे तो किसका आरक्षण लेंगे लिंगायत का, SC का या वोकालिंगा का? अमित शाह ने भी अपनी जनसभा में मुस्लिम आरक्षण को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण की वापसी नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed