फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: Congress leader Jairam Ramesh taunts BJP Karnataka election manifesto update news in hindi

'झूटलूट मेनिफेस्टो': 'कर्नाटक में जीत कांग्रेस के लिए बनेगी सुपर बूस्टर डोज', BJP के वादों पर जयराम का तंज

Mon, 01 May 2023 05:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 01 May 2023 05:20 PM IST
सार

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट कर कहा, 'मोदी सरकार ने पिछले नौ सालों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत तीन गुना कर दी है। यूपी में पिछले चुनाव में बीजेपी ने एक साल में दो मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। यह कांग्रेस की गारंटी है कि लोग उनकी पार्टी को वोट देकर भाजपा को बाहर कर देंगे। 

विज्ञापन
Karnataka Election: Congress leader Jairam Ramesh taunts BJP Karnataka election manifesto update news in hindi
जेपी नड्डा और जयराम रमेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में इन दिनों चुनावी समर पूरे जोरों पर है। राज्य में सरकार बनाने का दावा करते हुए विभिन्न पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी भी खूब हो रही है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में होने वाले चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। अब भाजपा के संकल्प पत्र को कांग्रेस ने 'झूठलूट भाजपा मेनीफेस्टो' करार दिया है। कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता हाथ के पंजे पर वोट देकर भगवा पार्टी को सत्ता से बाहर कर देंगे। 

विज्ञापन


बीजेपी के झूठ और उनके फर्जी जुमलों से तंग आ चुकी है जनता- जयराम
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट कर कहा, 'मोदी सरकार ने पिछले नौ सालों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत तीन गुना कर दी है। यूपी में पिछले चुनाव में बीजेपी ने एक साल में दो मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। आज कर्नाटक में झूठलूट बीजेपी मेनीफेस्टो में एक साल में तीन मुफ्त सिलिंडर देने का वादा किया है। जनता महंगाई, बीजेपी के झूठ और उनके फर्जी जुमलों से तंग आ चुकी है।' उन्होंने आगे कहा कि यह कांग्रेस की गारंटी है कि लोग उनकी पार्टी को वोट देकर भाजपा को बाहर कर देंगे। 
विज्ञापन


'कर्नाटक में जीत कांग्रेस के लिए सुपर बूस्टर डोज' 
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि कर्नाटक चुनाव में जीत कांग्रेस के लिए 'सुपर बूस्टर डोज’ बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने पार्टी को संगठनात्मक रूप से पुनर्जीवित किया है। कांग्रेस महासचिव (प्रभारी संचार) ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में अभी समय है, लेकिन कर्नाटक के नतीजे इस साल के आखिर में होने वाले  राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों को निश्चित रूप से प्रभावित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में लगे जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत उसके लिए सुपर बूस्टर डोज साबित होगी। इससे तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में होने वाले चुनावों में कांग्रेस मजबूत होगी।  


मध्य प्रदेश में भाजपा ने चुराई सरकार- रमेश
इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने को लेकर भी उनपर निशाना साधा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में अगर हम छत्तीसगढ़, राजस्थान को अपने पास बनाए रखते हैं और मध्य प्रदेश में भी वापस आते हैं तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके सहयोगियों द्वारा कांग्रेस को धोखा दिए जाने से पहले हमारे पास जनादेश था। मध्य प्रदेश में भाजपा ने सरकार कांग्रेस से चुराई थी। वहीं, तेलंगाना को लेकर जयराम रमेश ने कहा कि वहां लड़ाई कांग्रेस और बीआरएस के बीच है। भाजपा सिर्फ प्रचार कर रही है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन 2023 में जिन राज्यों में चुनाव होना है, वहां के लिए कर्नाटक में कांग्रेस की जीत सुपर बूस्टर डोज साबित होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed