फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election amul vs nandini milk shivakumar support jds complained to election commission news updates

Karnataka: अमूल बनाम नंदिनी पर राजनीति जारी, येदियुरप्पा बोले- आज आएगी भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Mon, 10 Apr 2023 01:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 10 Apr 2023 01:37 PM IST
सार

शिवकुमार और पूरी कांग्रेस पार्टी अमूल ब्रांड की कर्नाटक में एंट्री का विरोध कर रहे हैं और इसे कर्नाटक के स्थानीय डेयरी ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश बता रहे हैं। 

विज्ञापन
karnataka election amul vs nandini milk shivakumar support jds complained to election commission news updates
कर्नाटक अमूल बनाम नंदिनी मामले पर सियासत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के चलते चुनावी सरगर्मी तेज है। अमूल बनाम नंदिनी दूध के मुद्दे ने इस राजनीतिक तपिश को कई गुना बढ़ा दिया है। यही वजह है कि आए दिन इसे लेकर कोई ना कोई बयान सामने आ रहा है। सोमवार को कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार हासन में नंदिनी दूध के पार्लर पहुंचे और नंदिनी ब्रांड को अपना समर्थन दिया। बता दें कि शिवकुमार और पूरी कांग्रेस पार्टी अमूल ब्रांड की कर्नाटक में एंट्री का विरोध कर रहे हैं और इसे कर्नाटक के स्थानीय डेयरी ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश बता रहे हैं। 

विज्ञापन


क्या है अमूल बनाम नंदिनी मिल्क का विवाद
अमूल बनाम नंदिनी ब्रांड का विवाद बीती पांच अप्रैल को शुरू हुआ, जब अमूल ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अमूल ने लिखा कि वह बेंगलुरु में दूध और दही उत्पादों की आपूर्ति करेगा। इस एलान के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया और आरोप लगाया कि कर्नाटक के स्थानीय दूध ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इससे कर्नाटक में अमूल के खिलाफ नाराजगी बढ़ी है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र के दबाव में गुजरात के दूध ब्रांड को कर्नाटक में एंट्री दी जा रही है। आरोपों के चलते सोशल मीडिया पर अमूल के खिलाफ हैशटैग ट्रेंड करने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Amul vs Nandini: कर्नाटक में चुनाव से पहले क्यों उठा अमूल पर विवाद? दूध के ब्रांड पर कैसी राजनीति, जानें
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि विपक्ष इसे बेवजह मुद्दा बना रहा है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बेवजह इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। 

   

जेडीएस ने चुनाव आयोग से की शिकायत
वहीं जनता दल (सेक्युलर) ने चुनाव आयोग से एक ट्विटर अकाउंट की शिकायत की है। आरोप है कि एक ट्विटर अकाउंट से एचडी कुमारस्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किए जा रहे हैं। जेडीएस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा कि ट्विटर अकाउंट से किए जा रहे ट्वीट से पार्टी और पार्टी के नेताओं की छवि को धूमिल किया जा रहा है। 

आज आएगी भाजपा की पहली लिस्ट
भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सोमवार शाम में जारी कर दी जाएगी। येदियुरप्पा ने बताया कि पहली लिस्ट में 170-180 उम्मीदवारों के नामों का एलान हो सकता है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी भाजपा नेताओं की बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed