{"_id":"643e71640126efd3c3067e63","slug":"karnataka-election-2023-shock-to-congress-candidate-ban-on-going-to-constituency-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Election 2023: कांग्रेस उम्मीदवार को झटका, निर्वाचन क्षेत्र में जाने पर रोक; कोर्ट ने सुनाया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Election 2023: कांग्रेस उम्मीदवार को झटका, निर्वाचन क्षेत्र में जाने पर रोक; कोर्ट ने सुनाया फैसला
Tue, 18 Apr 2023 04:01 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 18 Apr 2023 04:01 PM IST
सार
कर्नाटक के धारवाड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने विजय कुलकर्णी को उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद कर्नाटक की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को विजय कुलकर्णी के खिलाफ आदेश पारित किया।
विज्ञापन
विजय कुलकर्णी
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कर्नाटक की स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस के एक उम्मीदवार को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उम्मीदवार पर हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दरअसल, कर्नाटक के धारवाड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने विजय कुलकर्णी को उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद कर्नाटक की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को विजय कुलकर्णी के खिलाफ आदेश पारित किया है। आदेश में कोर्ट ने विजय को धारवाड़ जाने पर रोक लगा दी है। धारवाड़ वही क्षेत्र है, जहां से विजय को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। विजय पर आरोप है कि उसने भाजपा जिला पंचायत सदस्य योगेश गोवडा की हत्या की थी।
विज्ञापन