फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election 2023 congress mallikarjun kharge target pm modi bjp democracy iit iis

Karnataka: 'हमने IIT, IIS बनाए, भाजपा ने क्या दिया?', खरगे बोले- कांग्रेस को वोट नहीं दिया तो भविष्य खतरे में

Mon, 01 May 2023 09:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 May 2023 09:43 AM IST
सार

खरगे ने कहा कि 'हमें याद रखना चाहिए कि गांधी जी और पंडित नेहरू ने देश को लोकतांत्रिक बनाने में अपना योगदान दिया लेकिन कुछ लोग, जिन्होंने देश की आजादी में कुछ नहीं किया, वो सबसे बड़े देशभक्त और राष्ट्रवादी बनते हैं।' 

विज्ञापन
karnataka election 2023 congress mallikarjun kharge target pm modi bjp democracy iit iis
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने कहा है कि अगर कर्नाटक के लोगों ने एकजुट होकर कांग्रेस को वोट नहीं दिया तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। खरगे ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया वो आज सबसे बड़े राष्ट्रवादी और देशभक्त बनते हैं। 

विज्ञापन


खरगे ने भाजपा पर बोला हमला
रविवार को कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'चुनाव में यह अहम है कि हम सभी एकजुट होकर कांग्रेस को वोट करें ताकि कांग्रेस अच्छे खासे बहुमत से जीत दर्ज कर सके। अगर हम एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन नहीं करते हैं तो हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।' 
विज्ञापन


खरगे ने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर बड़ा हमला बोला और कहा कि 'हमें याद रखना चाहिए कि गांधी जी और पंडित नेहरू ने देश को लोकतांत्रिक बनाने में अपना योगदान दिया लेकिन कुछ लोग, जिन्होंने देश की आजादी में कुछ नहीं किया, वो सबसे बड़े देशभक्त और राष्ट्रवादी बनते हैं। खरगे ने दावा किया कि पुरानी कांग्रेस सरकारों ने देश में बुनियादी ढांचे का खूब विकास किया लेकिन भाजपा ने क्या किया है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमने आईआईटी, आईआईएस बनाए'
खरगे ने कहा कि 'हमारी नेतृत्व ने, कांग्रेस के नेतृत्व ने ग्रामीण भारत का निर्माण किया। प्राइमरी स्कूल, हाई स्कूल, आईआईटी, आईआईएस और इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोले। उन्होंने क्या किया? वह स्कूलों को बंद कर रहे हैं ताकि निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा सके।'

लोकतंत्र के मुद्दे पर घेरा
खरगे ने कहा कि 'हमारे द्वारा देश में लोकतंत्र को मजबूत किया गया। मोदी जी इसी लोकतंत्र की वजह से देश के प्रधानमंत्री बने हैं। वरना भारत भी पड़ोसी देशों की तरह तानाशाह बन गया होता। खरगे ने कहा कि हम सच बोलते हैं और भाजपा की तरह वोटों के लिए झूठ नहीं बोलते।' 


बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले जाने हैं और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव में कुछ ही दिन का समय बचने के कारण इन दिनों चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed