{"_id":"6432048db9bef7a87f0a18a3","slug":"karnataka-election-2022-bjp-candidates-list-central-election-committee-meets-jp-nadda-amit-shah-bommai-updates-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव : आज लग सकती है BJP प्रत्याशियों के नाम पर मुहर, जेपी नड्डा के घर हुई बैठक में नामों पर मंत्रणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनाव : आज लग सकती है BJP प्रत्याशियों के नाम पर मुहर, जेपी नड्डा के घर हुई बैठक में नामों पर मंत्रणा
Sun, 09 Apr 2023 05:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 09 Apr 2023 05:49 AM IST
सार
संसदीय बोर्ड की बैठक में कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के अन्य नेता भी मौजूद थे। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा रविवार को अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। इससे पहले, शनिवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई शामिल हुए।
सूत्रों ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के अन्य नेता भी मौजूद थे। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों की एक सूची भी लगभग तैयार कर ली गई है। रविवार को होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जा सकती है।
बैठक से पहले बोम्मई ने पत्रकारों से कहा था कि सभी सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।