फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Dy CM Shivkumar Claims Opponents conducting Shatru Bhairavi Yagya against state Government

सियासत: कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले- शत्रु भैरवी यज्ञ करवा रहे विरोधी, भैंसों-भेड़ों की बलि; केरल का साफ इनकार

Fri, 31 May 2024 12:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 31 May 2024 12:16 PM IST
सार

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि केरल के राजराजेश्वरी मंदिर के पास शत्रु भैरवी यज्ञ शत्रु संहार (शत्रुओं के विनाश) के लिए किया जा रहा है। इसके लिए पंच बलि दी जा रही है, जिसमें 21 लाल बकरे, तीन भैंस, 21 काली भेड़ और पांच सूअर शामिल हैं। हालांकि, केरल में ऐसी किसी भी बलि से मंत्रियों और मंदिर समिति ने साफ इनकार किया है।

विज्ञापन
Karnataka Dy CM Shivkumar Claims Opponents conducting Shatru Bhairavi Yagya against state Government
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अजीबो-गरीब दावा किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए राजनीतिक विरोधी शत्रु भैरवी यज्ञ कर रहे है। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ काले जादू का अनुष्ठान किया जा रहा है। 

विज्ञापन

अघोरियों द्वारा किया जा रहा है यज्ञ 
एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने अपनी कलाई पर बंधे एक पवित्र धागे के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बुरी नजर से बचने के लिए यह पहना है। उन्होंने कहा कि केरल के तांत्रिक सरकार को परेशान करने के लिए केरल के राज राजेश्वरी मंदिर के पास एक सूनसान जगह पर अनुष्ठान कर रहे हैं। वे पशुबलि भी दे रहे हैं। हमारे खिलाफ शत्रु भैरवी यज्ञ किया जा रहा है। हमें विश्वास है कि भगवान और लोगों का आशीर्वाद हमारी रक्षा करेगा। उनका दावा है कि अनुष्ठान के लोगों से जुड़े लोगों से उन्हें विश्वसनीय जानकारी है। यह यज्ञ अघोरियों द्वारा किया जा रहा है। 

विज्ञापन

पंच बलि दी जा रही है
उन्होंने आगे कहा कि राजराजेश्वरी मंदिर के पास शत्रु भैरवी यज्ञ शत्रु संहार (शत्रुओं के विनाश) के लिए किया जा रहा है। इसके लिए पंच बलि दी जा रही है, जिसमें 21 लाल बकरे, तीन भैंस, 21 काली भेड़ और पांच सूअर शामिल हैं। बिना नाम लिए उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक में कुछ राजनीतिक लोग इसे करवा रहे हैं। राज्य सरकार के खिलाफ यह अनुष्ठान अगर राजनीतिक लोग नहीं करेंगे तो और कौन करेगा? राजराजेश्वरी मंदिर के पास जाकर देखिए आपको पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के ध्यान पर टिप्पणी करने से किया इनकार
‘क्या ऐसे अनुष्ठानों में आप विश्वास करते हैं’, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिन शक्तियों को मैं मानता हूं, उनपर मुझे विश्वास है। इसके अलावा, जब उनसे पीएम मोदी के ध्यान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का निजी मामला है।



केरल में बलि से इनकार, मंत्रियों और मंदिर समिति के बयान
इसी बीच केरल के मंत्रियों और मंदिर समिति ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के पशु बलि अनुष्ठान के दावे को खारिज कर दिया है। मंत्री के राधाकृष्णन ने कहा, केरल में ऐसा कभी नहीं होगा। राज्य की उच्च शिक्षा एवं सामाजिक न्याय मंत्री बिंदु ने भी शिवकुमार के दावों को सिरे से खारिज कर कहा, केरल में ऐसी चीजें नहीं होंगी। देश के दूसरे हिस्सों में समाज को दशकों पीछे अंधकार में ले जाने का प्रयास हो रहा है। इन आरोपों की विस्तार से जांच किए जाने की जरूरत है। दोनों मंत्रियों के अलावा कन्नूर जिले के तलिपरम्बा में राजराजेश्वर मंदिर की प्रबंध समिति ने भी शिवकुमार के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। समिति ने कहा कि विवाद में मंदिर को घसीटा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर ऐसी कोई घटना वहां हुई होती तो सभी को इसके बारे में पता चल जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed