फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Doctors left a three-feet long cloth in the uterus, ultrasound examination revealed unbearable pain

कर्नाटक: डॉक्टर्स ने गर्भाशय में छोड़ा तीन फीट लंबा कपड़ा, असहनीय दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड जांच से हुआ खुलासा

Sat, 18 May 2024 07:10 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, कोलार।
एजेंसी, कोलार। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 May 2024 07:10 AM IST
सार

Karnataka: चंद्रिका ने 5 मई को कोलार के सरकारी एनएनआर अस्पताल में प्रसव कराया लेकिन चार दिन बाद उनके पेट में असहनीय दर्द होने लगा। हालत बिगड़ी, तो उनके पति राजेश एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड किया, तो जननांग में एक कपड़ा चिपका मिला। 

विज्ञापन
Karnataka: Doctors left a three-feet long cloth in the uterus, ultrasound examination revealed unbearable pain
महिला के गर्भाशय में तीन फुट का कपड़ा डालकर भूल गए डॉक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के कोलार मे एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक महिला के गर्भाशय में डॉक्टर तीन फीट का कपड़ा डालकर भूल गए। बाद में जब महिला को असहनीय दर्द हुआ, तो उसने अल्ट्रासाउंड जांच कराई, जिससे पता चला कि पेट में दर्द की वजह गर्भाशय में पड़ा कपड़ा है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों की लापरवाही का शिकार बनी महिला 20 वर्षीय चंद्रिका रामसगरा गांव की रहने वाली हैं। 5 मई को चंद्रिका ने कोलार के सरकारी एनएनआर अस्पताल में प्रसव कराया लेकिन, 4 दिन बाद उसके पेट में असहनीय दर्द होने लगा। हालत बिगड़ी, तो चंद्रिका को उनके पति राजेश एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड किया, तो जननांग में एक कपड़ा चिपका मिला। 
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि निजी अस्पताल के डॉक्टर ने कपड़े को निकाल दिया। हालांकि, उन्होंने सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ आरोप लगाया, तो डॉक्टरों ने इसे नर्सिंग स्टाफ की गलती बता दिया। राजेश ने चिकित्सक व नर्सिंग कर्मियों के खिलाफ जिला चिकित्सा अधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed