फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka DK Shivakumar said Time will answer when I will become CM News In Hindi

कब मुख्यमंत्री बनेंगे शिवकुमार?: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर खुद दिया जवाब, इशारों-इशारों में कही बड़ी बात

Sat, 07 Feb 2026 02:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 02:56 PM IST
सार

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई महीनों से रस्साकशी जारी है। विवाद और सवाल यह है कि क्या सिद्धारमैया पूरे पांच साल तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहेंगे या फिर डीके शिवकुमार को कमान सौंपी जाएगी। हालांकि, इन सभी अटकलों के बीच डीके शिवकुमार का बड़ा बयान सामने आया है। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Karnataka DK Shivakumar said Time will answer when I will become CM News In Hindi
डी.के. शिवकुमार - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई महीनों से सियासी हलचल तेज है। इसी बीच अब इस मामले में उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे कब मुख्यमंत्री बनेंगे, इस बात का फैसला अपने समय पर होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी को कांग्रेस हाई कमांड के निर्णय का पालन करना होगा। बता दें कि शिवकुमार के ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब उनके और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर सत्ता संघर्ष की खबरें फिर से चर्चा में हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतिंद्र ने बीते दिन कहा है कि उनके पिता अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और पार्टी हाई कमांड ने भी इसे संकेत दिया है। इसके बाद से सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री पर को लेकर हलचल और बढ़ गई है। 

विज्ञापन

और क्या बोले शिवकुमार?
पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवकुमार ने आगे कहा कि लोग, विधायक और आप लोग (मीडिया), सभी की इच्छाएं होती हैं। लेकिन हमें हमेशा पार्टी के फैसले का सम्मान करना चाहिए। यह बात उन्होंने तब कही जब उनसे पूछा गया कि उनके समर्थक हर जगह यह चाहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बने। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या राज्य बजट के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद है, तो शिवकुमार ने जवाब दिया कि इसका जवाब समय ही देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- विकसित भारत की ओर बड़ी छलांग: अमेरिका ने खोले दरवाजे, गोयल बोले- 30 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी में सीधी एंट्री

मेट्रो किराया विवाद पर भी बोले शिवकुमार
इसके साथ ही  डीके शिवकुमार ने बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (बीएमआरसीएल) पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ाने से पहले मुझसे कोई राय नहीं ली गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि बंगलूरू लौटने के बाद इस मामले पर विस्तार से चर्चा करेंगे और वित्तीय ढांचे की समीक्षा भी करेंगे। बता दें कि बीएमआरसीएल की फर्स्ट फेयर फिक्सेशन कमिटी (एफएफसी) ने बताया कि करीब 7.5 साल बाद किराया बढ़ाया गया है और 29 फेयर जोन को घटाकर 10 किया गया, जिससे औसतन किराया 51.55% बढ़ा।


एफएफसी ने भविष्य में वार्षिक किराया वृद्धि की सिफारिश की है, जो O&M खर्च या 5% प्रति साल, जो भी कम हो, के अनुसार होगी। इससे छोटे और नियमित किराया बदलाव संभव होंगे। इसका असर यह होगा कि 9 फरवरी 2026 से वार्षिक ऑटोमैटिक किराया वृद्धि लागू होगी, और मेट्रो नेटवर्क के 96.10 किलोमीटर में किराया 1 से 5 रुपये तक बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान को झटका: अमेरिका ने ट्रेड डील के बाद कश्मीर पर भी दिया साफ संदेश, पूरा PoK भारत के नक्शे में दिखाया

समय बताएगा कब बनुंगा सीएम- सिद्धारमैया

शिवकुमार ने फिर कहा कि लोग और विधायक चाहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनूं, लेकिन हमें पार्टी के निर्णय का पालन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के समर्थक यह इच्छा जताएं कि उनका नेता मुख्यमंत्री बने, इसमें कोई गलती नहीं है। अंत में उन्होंने कहा कि बजट के बाद क्या होगा, समय ही बताएगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed