फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Disabled children buried neck-deep during solar eclipse for cure

कर्नाटक: 'इलाज' के लिए सूर्यग्रहण के दौरान दिव्यांग बच्चों को गर्दन तक दफनाया

Thu, 26 Dec 2019 04:05 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 26 Dec 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: Disabled children buried neck-deep during solar eclipse for cure

भारत के दूर-दराज के गावों में अंधविश्वास किस कदर आज भी लोगों पर हावी है, इसकी एक बानगी गुरुवार को सूर्यग्रहण के दौरान देखी गई। जब परिजनों ने अपने दिव्यांग बच्चों को गर्दन तक दफना दिया।

विज्ञापन


घटना कर्नाटक के कालाबुरागी ताजसुल्तानपुर गांव की है, जहां सूर्यग्रहण के लगने पर परिजनों अपने तीन दिव्यांग बच्चों को जमीन में गर्दन तक दफनाया। बताया गया कि दो घंटे से अधिक समय तक तीनों बच्चों को गड्ढे में दबाए रखा गया।
विज्ञापन

 

ग्रहण समाप्त होने के बाद ही बच्चों को वापस निकाला गया। माता-पिता का मानना था कि  ऐसा करने से उनके बच्चे विकृति से ठीक हो जाएंगे। गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से जब घटना का पता चला तो जनवादी महिला संगठन की एक महिला कार्यकर्ता अश्विनी ने इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।


इसके बाद, पूर्व-विधायक बी आर पाटिल सहित कुछ लोगों की एक टीम मौके पर पहुंची और माता-पिता से बच्चों को बाहर निकालने के लिए कहा। 

बता दें कि भारत में सूर्य ग्रहण एक धार्मिक महत्व रखता है और इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सूर्य ग्रहण गुरुवार सुबह लगभग 8:17 बजे शुरू हुआ और सुबह लगभग 11 बजे तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed