{"_id":"5fbe586a8ebc3e9bf228dcc4","slug":"karnataka-d-k-shivakumar-appears-before-cbi-in-disproportionate-assets-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के समक्ष पेश हुए शिवकुमार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई के समक्ष पेश हुए शिवकुमार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई पूछताछ
Wed, 25 Nov 2020 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
डीके शिवकुमार
- फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार अपने खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को बंगलूरू में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश हुए। सीबीआई ने शिवकुमार को 19 नवंबर को नोटिस जारी कर 23 नवंबर को पेश होने को कहा था लेकिन उन्होंने बल्लारी, मस्की और बसावा कल्याण में पहले से तय बैठकों का हवाला देते हुए समय मांगा था।
विज्ञापन
उनके अनुरोध पर सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें बुधवार को पेश होने की इजाजत दे दी थी। एजेंसी के समक्ष पेश होने से पहले शिवकुमार ने कहा कि वह जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। कनकापुरा से विधायक ने अपने समर्थकों को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उनकी बदनामी हो।
विज्ञापन
सीबीआई ने पांच अक्टूबर को कर्नाटक, दिल्ली और मुंबई समेत 14 स्थानों पर शिवकुमार और अन्य से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी ने कहा था कि छापेमारी में उन्हें 57 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे जिनमें संपत्ति के दस्तावेज, बैंक संबंधी सूचनाएं और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क आदि शामिल हैं। उसने कहा कि जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
सीबीआई ने शिवकुमार और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से 74.93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति होने के आरोप में भी मामला दर्ज किया था।