{"_id":"5f79ce958ebc3e9bfa0ccbf3","slug":"karnataka-culture-and-tourism-minister-ct-ravi-quits-cabinet-days-after-appointment-as-bjp-general-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: संस्कृति मंत्री सीटी रवि ने दिया इस्तीफा, बनाए गए थे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: संस्कृति मंत्री सीटी रवि ने दिया इस्तीफा, बनाए गए थे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव
Sun, 04 Oct 2020 07:01 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 04 Oct 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Minister CT Ravi(File Photo)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने के कुछ दिनों बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री के करीबी सूत्रों ने रविवार को बताया कि चिक्कमंगलुरू से चार बार के विधायक रवि ने शनिवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को इस्तीफा सौंपा। बता दें कि सीटी रवि को 26 सितंबर को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
वहीं वे सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली जाएंगे। रवि ने रविवार को प्रसिद्ध कन्नड़ साहित्यकार डी वी गुडप्पा द्वारा लिखित ‘मनकुटिम्माना कागा’ की प्रसिद्ध पंक्ति ट्वीट करते हुए लिखा, व्यक्ति के मरने के बाद कुछ भी नहीं रुकता। मौसम बदलते रहते हैं। कुछ समय का दुख हो सकता है, जिस मिट्टी में शव को दफनाया जाता है, वहीं घास उगती है। पृथ्वी के गर्भ में फिर से नवजीवन है। प्रकृति हमेशा प्रजनन की स्थिति में रहती है- मनकुटिम्माना।
विज्ञापन
दरअसल, संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद ही उनका इस्तीफा देना तय था। गुरुवार को ही उन्होंने त्यागपत्र तैयार होने की बात कही थी।