फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Crisis : Mayawati directed BSP MLA in Karnataka to cast vote in favor of CM Kumaraswamy

कर्नाटक संकट : कुमारस्वामी को मायावती ने दिया सहारा, बसपा विधायक देगा सरकार को समर्थन

Sun, 21 Jul 2019 08:11 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 21 Jul 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Crisis : Mayawati directed BSP MLA in Karnataka to cast vote in favor of CM Kumaraswamy
बसपा मुखिया मायावती और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जदएस सरकार पर मंडरा रहे संकट के बादलों के बीच मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सहारा दिया है। मायावती ने कर्नाटक में अपनी पार्टी के विधायक को निर्देशित किया है कि वह कुमारस्वामी के समर्थन में वोट दे। 

विज्ञापन


बसपा मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में लिखा है, 'बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कर्नाटक में अपने बसपा के विधायक को सीएम कुमारस्वामी की सरकार के समर्थन में वोट देने हेतु निर्देशित किया है।'
विज्ञापन

पहले विश्वास मत में शामिल नहीं होने जा रहे थे बसपा विधायक महेश

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के बसपा विधायक एन महेश ने विश्वास मत में भाग नहीं लेने का फैसला किया था। महेश ने कहा था कि वह मायावती के निर्देश पर विश्वास मत में भाग नहीं लेंगे। अब मायावती के फैसले से सरकार को कुछ उम्मीद बंधी है। यदि सरकार सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाई तो सरकार गिर जाएगी। 
 
कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा चल रहा है। कुछ दिनों के अंदर करीब 15 विधायकों ने राज्य की गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए स्पीकर को त्यागपत्र सौंप दिया। हालांकि स्पीकर ने सभी के इस्तीफे स्वीकर नहीं किए हैं। जिसके बाद यह सियासी उठापटक उच्चतम न्यायालय के दरवाजे पर भी पहुंची। 

विश्वास मत को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं सभी राजनीतिक दल

इसी बीच विश्वास मत को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। राज्य में सियासी बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के नेताओं ने बैठकें की तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने भी पार्टी विधायकों से मिलकर कार्ययोजना पर चर्चा की।

बागी विधायकों को मनाने की आखिरी कोशिश में गठबंधन के नेता

बताया जा रहा है कि गठबंधन नेता मुंबई में डेरा डाले बैठे बागी विधायकों को मनाने की आखिरी कवायद में जुटे हैं। शनिवार को येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के शुक्रवार को ही विश्वास मत प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश के बावजूद सदन में सरकार ने वक्त जाया किया।


येदियुरप्पा ने कहा कि विधायकों को घंटों बोलने दिया गया। उनके पास (सरकार) बहुमत नहीं है और वे सिर्फ समय खराब कर रहे हैं। अब राज्यपाल क्या कार्रवाई करते हैं, यह उन पर ही निर्भर करता है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के पास 98 विधायक ही हैं जबकि भाजपा विधायकों की संख्या 106 है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed