फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Crisis: Congress MLA Anand Singh and JN Ganesh indulge in physical fight in resort

कर्नाटक में मारपीट तक पहुंचा सियासी ड्रामा, कांग्रेस विधायक अस्पताल में भर्ती

Sun, 20 Jan 2019 02:20 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अजय सिंह Updated Sun, 20 Jan 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Crisis: Congress MLA Anand Singh and JN Ganesh indulge in physical fight in resort
मारपीट के बाद आनंद सिंह अस्पताल में भर्ती हैं - फोटो : ANI

कर्नाटक में इस समय सियासी उथल-पुथल जारी है। इसी बीच रिजॉर्ट में ठहरे हुए कांग्रेस विधायकों के बीच कथित मारपीट होने की खबरें सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात को रिजॉर्ट पहुंचे विधायकों के बीच मारपीट की खबर तब सामने आई जब एक विधायक आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार बंगलूरू के रिजॉर्ट में जेएन गणेशन ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल मार दी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने बेशक इन खबरों को खारिज किया है लेकिन रविवार को उसके कई नेता अस्पताल जाते हुए दिखाई दिए हैं। अपोलो अस्पताल से वापस लौटने के बाद कांग्रेस नेता रघुनाथ ने कहा कि उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने विधायकों के बीच हुई हाथापाई की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। वहीं उनके भाई डीके सुरेश अस्पताल में दिखाई दिए।
विज्ञापन


भाजपा ने कर्नाटक के अंदर चल रही उठा-पठक पर तंज कसा है। कर्नाटक भाजपा ने ट्विटर पर लिखा, 'हम आपको और क्या सबूत दिखाएं कि कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ईगलटन रिसॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट हुई और एक विधायक अस्पताल में भर्ती है। कांग्रेस कब तक मना करती रहेगी और अपने मतभेदों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराती रहेगी। जब राजनीतिक पार्टी पंगु होती है तो उसे दोष अच्छे लगते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया की हवाला देते हुए कर्नाटक भाजपा ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ईगलटन रिसॉर्ट में हुई लड़ाई को रोकने में असमर्थ रहे। हम उम्मीद करते हैं कि आनंद सिंह का इलाज किया जा रहा है और हम उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं। दुर्भाग्यवश दिनेश गुंडूराव अब भाजपा को दोष नहीं दे सकते हैं। उनकी निगरानी में विधायकों को रिसॉर्ट में बंद किया गया था। अब आपका क्या बहाना है?'

रविवार को डीके शिवकुमार ने विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश के बीच हुई लड़ाई की रिपोर्ट्स पर कहा, 'उनके बीच कोई लड़ाई नहीं है। आपने देखा कि वह सभी साथ आए और साथ गए थे। यह फर्जी खबर है। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है। मुझे पूरा विश्वास है कि जो सीएलपी बैठक में नहीं पहुंचे वह भी कांग्रेस में आ जाएंगे।'

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कांग्रेस विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश की लड़ाई वाली रिपोर्ट्स को लेकर कहा, 'मैंने यह केवल मीडिया के जरिए देखी है। मैं कल वहां रात के आठ बजे तक था। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है लेकिन एक बार मुझे पता चल जाए तो मैं आपको निश्चित तौर पर बताउंगा।'

डीके सुरेश द्वारा विधायक को अस्पताल देखने के लिए जाने वाली रिपोर्ट्स पर जी परमेशवर ने कहा, जब हमारे किसी साथी की तबियत ठीक नहीं होती है, 'यदि यह सही है तो निश्चित तौर पर कोई उसे देखने के लिए गया होगा। मुझे नहीं पता कि वह व्यक्ति कौन है। मैं केवल आपके सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहा हूं।'

डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने अस्पताल जाने पर कहा, 'मुझे लड़ाई के बारे में कुछ नहीं पता है। आनंद सिंह सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कोई चोट या कुछ और नहीं हुआ है। उनके माता-पिता यहां अस्पताल में हैं। बाकी चीजें केवल अटकलें हैं।'


भाजपा विधायक आर अशोक ने कहा, 'डीके शिवकुमार और डीके सुरेश लोगों को झूठ बोलकर भ्रमित कर रहे हैं। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों को बाहर आना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या आनंद सिंह सीने में दर्द की वजह से या फिर किसी और चीज के लिए भर्ती हैं। पुलिस को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और इसकी जांच करनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed