{"_id":"6323bb158aaba75e755b3e3c","slug":"karnataka-court-orders-fir-and-probe-against-yediyurappa-and-his-family-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: पूर्व सीएम येदियुरप्पा और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर के आदेश, ठेके के बदले रिश्वत का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: पूर्व सीएम येदियुरप्पा और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर के आदेश, ठेके के बदले रिश्वत का मामला
Fri, 16 Sep 2022 05:24 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बेंगलुरु।
एजेंसी, बेंगलुरु।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Sep 2022 05:24 AM IST
सार
शिकायत में आरोप लगाया है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बीडीए के ठेका देने के बदले में रिश्वत ली थी। यह आदेश कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा 7 सितंबर को विशेष कोर्ट को भ्रष्टाचार के मामले पर नए सिरे से सुनवाई करने के निर्देश देने के ठीक एक हफ्ते बाद आया है।
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के बेंगलुरु की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बी एस येदियुरप्पा और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। बुधवार को सत्र अदालत ने एक निजी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने और जांच करने को कहा।
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने बीडीए (बेंगलुरु डेवलपमेंट अथॉरिटी) के ठेका देने के बदले में रिश्वत ली थी। यह आदेश कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा 7 सितंबर को विशेष कोर्ट को भ्रष्टाचार के मामले पर नए सिरे से सुनवाई करने के निर्देश देने के ठीक एक हफ्ते बाद आया है।
विज्ञापन
इस मामले में येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मामले में उनके बेटे बी वाई विजयेंद्र (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष), पोते शशिधर माराडी, दामाद संजय श्री, व्यापारी चंद्रकांत रामालिंगम, विधायक और पूर्व बीडीए अध्यक्ष एसटी सोमशंकर, आईएएस जी सी प्रकाश, के रवि और विरुपक्षप्पा अन्य आरोपी हैं।
विज्ञापन