फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka court has put an interim stay till December 3 on the sale of a book written on Tipu Sultan

Bengaluru: टीपू सुल्तान पर लिखी किताब की बिक्री पर तीन दिसंबर तक रोक, झूठी जानकारियां देने का आरोप

Thu, 24 Nov 2022 05:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2022 05:41 AM IST
सार

पहले से छप चुकी पुस्तकों को रखने व भंडारण पर रोक नहीं है। यह कन्नड़ पुस्तक लिखने वाले करिअप्पा राज्य के नाट्य संस्थान रंगायना के निदेशक हैं।

विज्ञापन
Karnataka court has put an interim stay till December 3 on the sale of a book written on Tipu Sultan
टीपू सुल्तान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

टीपू सुल्तान पर लिखी किताब ‘टीपू निज कनसुगलू’ (टीपू का असल सपना) के वितरण व बिक्री पर कर्नाटक की एक अदालत ने मंगलवार को तीन दिसंबर तक अंतरिम रोक लगा दी। पुस्तक के खिलाफ जिला वक्फ बोर्ड समिति के अध्यक्ष बीएस रफीउल्ला ने मुकदमा दायर किया था। उन्होंने कहा था कि इसमें मैसूरू के पूर्व शासक टीपू सुल्तान को लेकर झूठी जानकारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


सत्र न्यायालय ने आदेश में कहा, यह पुस्तक अगले आदेश तक बेच या बांट नहीं सकते। ऑनलाइन बिक्री पर भी अंतरिम रोक लगाई गई है। हालांकि, प्रकाशन, पहले से छप चुकी पुस्तकों को रखने व भंडारण पर रोक नहीं है। यह कन्नड़ पुस्तक लिखने वाले करिअप्पा राज्य के नाट्य संस्थान रंगायना के निदेशक हैं। मुस्लिम समुदाय ने पुस्तक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे। 
विज्ञापन


यह थीं आपत्तियां 
इसके खिलाफ दायर मुकदमे में रफीउल्ला ने कहा था, बिना ऐतिहासिक साक्ष्यों और तर्कसंगत तथ्यों के पुस्तक में झूठी जानकारियां दी गई हैं। इसमें ‘तुरुकारू’ (तुर्की का) शब्द का उपयोग हुआ है, यह मुसलमान समुदाय के लिए अपमानजनक है। इससे समाज में असंतोष फैलने और सामाजिक सौहार्द व शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने माने वादी के तर्क
वादी के तर्क पर सहमति जताकर अदालत ने कहा, ‘अगर पुस्तक में दी गई जानकारियां गलत हैं, तो इसके वितरण से अपूरणीय नुकसान होगा। सांप्रदायिक सौहार्द व शांति व्यवस्था बिगड़ने की भी आशंका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed