{"_id":"5ea2da026584b059291612c8","slug":"karnataka-corona-virus-infection-found-in-five-people-who-attacked-corona-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कोरोना योद्धाओं पर हमला करने वाले पांच लोगों में पाया गया कोविड-19 का संक्रमण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कोरोना योद्धाओं पर हमला करने वाले पांच लोगों में पाया गया कोविड-19 का संक्रमण
Fri, 24 Apr 2020 05:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
coronavirus (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बेंगलुरु के पदारायणपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने के आरोप में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच लोग में कोरोना वायरस के संक्रमण पाए गए हैं। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डॉ सी एन अश्वथ नारायण ने शुक्रवार को बताया कि इन पांचों आरोपियों को जेल से निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है।
वहीं, ग्रीन जोन में आने वाले रामनगर जिले में जनता दल सेक्युलर (जदएस) की ओर से धरना-प्रदर्शन किए जाने की धमकी के बीच सरकार ने अन्य 121 लोगों को भी बाद में यहां हज भवन में भेज दिया। बता दें कि ग्रीन जोन वो जगह है, जहां संक्रमण का एक भी मामला नहीं है।
राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, 'हम कैदियों को बेंगलुरु स्थित हज भवन में भेज रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इसके लिए सभी जरूरी अनुमति दे दी गई है। उन्हें भेजने के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती गईं हैं।'
विज्ञापन
यहां जानकारी के लिए बता दें कि पदारायणपुरा में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसवालों पर हमला करने के आरोप में 19 अप्रैल को कुल 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में रामनगर की एक जेल में भेज दिया गया था।
नारायण ने पत्रकारों को बताया,‘‘हमने सभी कैदियों की जांच की, जिसमें पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी पांचों लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है।’’
दरअसल स्वास्थ्यकर्मी इस जगह कोरोना वायरस संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन में रखने के लिए गए थे, लेकिन वहां लोगों ने उन पर हमला कर दिया था।