{"_id":"5d3087878ebc3e6d1e2bd4a7","slug":"karnataka-congress-writes-to-bengaluru-police-over-abduction-of-shrimant-patil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कांग्रेस की पुलिस से शिकायत, श्रीमंत पाटिल का हुआ अपहरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कांग्रेस की पुलिस से शिकायत, श्रीमंत पाटिल का हुआ अपहरण
Thu, 18 Jul 2019 08:37 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 18 Jul 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
श्रीमंत पाटिल के अपहरण का आरोप लगाते डीके शिवकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा में आरोप लगाने के बाद कि उसके विधायक श्रीमंत पाटिल को गठबंधन सरकार गिराने के प्रयासों के तहत अगवा कर लिया गया है बंगलूरू पुलिस को इस बात की शिकायत भी दर्ज कराई है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी विधायकों के साथ एक रिजॉर्ट में होने के बाद पाटिल अचानक गायब हो गए और उसके बाद से वह किसी से संपर्क में नहीं हैं।
विज्ञापन
Karnataka Congress writes to Bengaluru Police over 'abduction of Congress MLA, Shrimant Patil in order to defeat trust vote.'Letter states,'Prima facie, Laxman Savadhi, BJP MLA has either abducted/unlawfully restrained, by which illegally depriving his (S Patil) physical freedom' pic.twitter.com/D6JE20nX82
— ANI (@ANI) July 18, 2019
विज्ञापन
विधानसभा में जब मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई तब वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने आरोप लगाया कि पाटिल को अगवा करके मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटिल का एक फोटोग्राफ सामने आया है जिसमें वह एक अस्पताल में लेटे और ईसीजी से जुड़ी जांच कराते दिख रहे हैं। इस मुद्दे को उठाते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘मैं हाथ जोड़ कर अध्यक्ष से अपील करता हूं कि मेरे पार्टी के विधायकों को अगवा किया गया है। मुझे परिजन का कॉल आया था। महोदय मैं चाहता हूं कि आप उन्हें वापस लाएं। हम पुलिस संरक्षण चाहते हैं।’
विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों ने एक स्वर में कहा कि विधायक डर के साए में रह रहे हैं। पाटिल को अगवा किया गया, एक कमरे में रखा गया, उन्हें विशेष विमान से ले जा कर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवकुमार ने कहा कि वे ऐसे कागजात दिखा सकते हैं, जिनसे साबित हो सकता है कि पाटिल को विधानसभा में आने से रोकने के लिए उन्हें जबर्दस्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस के राज्य इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने आरोप लगाया कि पाटिल बुधवार तक उनके साथ थे और वह एक बैठक में भी शामिल हुए। तक तक उनका स्वास्थ्य ठीक था। अचानक वे उस रिजॉट से लापता हो गए जहां उनके पार्टी के अन्य विधायक रह रहे थे।