{"_id":"646ee7b65416f9c47b0eaf26","slug":"karnataka-congress-worker-murdered-brutly-by-five-in-bengaluru-hit-his-head-with-stone-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, पांच लोगों ने पत्थर से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, पांच लोगों ने पत्थर से कुचलकर मार डाला
Thu, 25 May 2023 10:19 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 25 May 2023 10:19 AM IST
सार
पांचों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और रवि के सिर पर पत्थर मार-मारकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मर्डर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पांच लोगों ने पत्थर से कुचलकर कांग्रेस कार्यकर्ता को मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक स्थानीय कांग्रेस नेता का समर्थक था।
क्या है मामला
घटना बेंगलुरु के चौडेश्वरी नगर इलाके की है। मृतक की पहचान रवि उर्फ मथिरावी (42 वर्षीय) के रूप में हुई है। बेंगलुरु के नंदिनी लेआउट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच टीम का गठन कर लिया है। खबर के अनुसार पांच लोगों ने मिलकर रवि की हत्या की। पांचों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और रवि के सिर पर पत्थर मार-मारकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति का हाल ही में जन्मदिन था। मृतक रवि, कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति का समर्थक था और उसने अपने नेता को शुभकामनाएं देने के लिए होर्डिंग्स भी लगवाए थे। पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने पहले उन होर्डिंग्स को फाड़ा और उसके बाद रवि की हत्या कर दी।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य घटना में बेंगलुरु के बोम्मनहल्ली इलाके में एक 28 वर्षीय युवक की एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद ताहिर हुसैन के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, पुलिस की एक टीम हत्या की कोशिश के एक मामले में ताहिर को पकड़ने गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे इमारत से धक्का दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस को देखकर ताहिर ने भागने की कोशिश की और इसी दौरान वह गिर गया।