फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress Siddaramaiah summoned for violation of rule during Mekedatu Padayatra and Priyanka Gandhi to take part in assembly election campaign to be held next year

Karnataka: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट का समन, चुनाव अभियान में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

Mon, 23 May 2022 05:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 23 May 2022 05:29 PM IST
सार

मेकेदातु पदयात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पेश होने के लिए एक समन जारी किया गया है। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी अभियान में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
Karnataka Congress Siddaramaiah summoned for violation of rule during Mekedatu Padayatra and Priyanka Gandhi to take part in assembly election campaign to be held next year
Siddaramaiah - फोटो : ANI (File)

विस्तार

कर्नाटक के एक अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 24 मई को पेश होने का समन जारी किया है। यह कदम मेकेदातु पदयात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


उधर, कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में समय बिताने और चुनाव अभियान में शामिल होने पर सहमति जताई है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अचानक दिल्ली आए शिवकुमार की यह यात्रा उनके और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया के बीच मतभेद की चर्चाओं के बीच आई है। दोनों के बीच यह मतभेद आगामी एमएलसी चुनावों के लिए हाईकमान को संभावित उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


शिवकुमार ने कहा कि मैं पार्टी के काम से दिल्ली आया हूं और उम्मीदवारों की अंतिम सूची आज शाम तक घोषित की जा सकती है। कर्नाटक विधानपरिषद की सात सीटों पर विधायकों के चयन के लिए तीन जून को चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 24 मई यानी कल है। लेकिन, अभी तक प्रदेश की तीनों बड़ी पार्टियों- कांग्रेस, भाजपा और जदएस ने अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में राज्य आएंगी प्रियंका गांधी, राज्यसभा को लेकर नहीं हुई बात
राज्य के कई नेताओं की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने के अनुरोध के सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि सभी की यह इच्छा होती है कि उनका नेता उनके राज्य में आए लेकिन अभी इस पर कोई चर्चा नहीं की गई है। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने उनसे कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वह राज्य में कुछ समय बिताए, जिस पर उन्होंने सहमति व्यक्त की है। वह चुनाव अभियान में भी शामिल होंगी। लेकिन,राज्यसभा के टिकट को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है। 


प्रियंका के राज्यसभा चुनाव लड़ने से विधानसभा चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद
अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिवकुमार समेत कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के एक समूह ने इच्छा जताई है कि प्रियंका गांधी 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में प्रदेश से उम्मीदवारी पेश करें, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसका फायदा पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मिल सकता है। शिवकुमार ने हाल ही में कहा था कि पार्टी चाहती है कि प्रियंका दक्षिण पर ध्यान केंद्रित करें, जहां चुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed