{"_id":"605da77a8ebc3ec39577f032","slug":"karnataka-congress-ready-for-by-elections-in-belgaum-tirupati-lok-sabha-seats-declared-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: बेलगाम-तिरुपति लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, घोषित किए उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: बेलगाम-तिरुपति लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, घोषित किए उम्मीदवार
Fri, 26 Mar 2021 02:50 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने बेलगाम और तिरुपति लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सतीश जाराकिहोली और आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए चिंता मोहन को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन दोनों नेताओं की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
इस वजह से हो रहे उपचुनाव
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण बेलगाम लोकसभा सीट खाली हो गई। पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उनका निधन हुआ था। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन के कारण तिरुपति लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उनका निधन भी पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुआ। इन दोनों लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होगा।
विज्ञापन