फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress president post needs leadership capabilities says DK Shivakumar news in hindi

कर्नाटक: 'प्रदेश अध्यक्ष का पद नेतृत्व क्षमता से मिलता है', सियासी हलचल के बीच बोले शिवकुमार

Fri, 17 Jan 2025 06:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 17 Jan 2025 06:16 PM IST
सार

शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक के रहने वाले मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं और ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पद तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Karnataka Congress president post needs leadership capabilities says DK Shivakumar news in hindi
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे तरसने से हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राज्य के हर घटनाक्रम की जानकारी है। उन्हें अपडेट करने की जरूरत नहीं है। शिवकुमार ने बताया कि उनकी पार्टी में क्षमताओं के आधार पर पद दिए जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी पार्टियों को लेकर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, "मैं पदों की तलाश में नहीं गया था। ये ऐसी भूमिकाएं हैं जो नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमताओं के माध्यम से प्राप्त की जाती हैं। हमारी पार्टी में इन्हीं गुणों के आधार पर पद दिए जाते हैं। दूसरी पार्टियों के बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी चर्चाएं मीडिया में नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


खरगे से चर्चा करने की जरूरत नहीं: शिवकुमार
शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक के रहने वाले मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं और ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, उनकी आखें और कान हर जगह है। वे हर विकास को लेकर जागरूक रहते हैं। मुझे उनसे इस बारे में चर्चा करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब शिवकुमार से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को बदलने के बारे में पार्टी में जारी चर्चा का मुद्दा उठाया? शिवकुमार ने जवाब देते हुए कहा, "इसकी जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास पहले से ही जानकारी है।" उनकी यह प्रतिक्रिया राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली के बयान आई, जिसमें उन्होंने कहा कि मंत्री पार्टी और संगठनात्मक कार्यों के लिए समय देने में असमर्थ हैं। बता दें कि जारकीहोली की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के बाद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed