फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress MLA JN Ganesh suspended from the party for beating MLA Anand Singh

कर्नाटक: मारपीट मामले में कांग्रेस विधायक जेएन गणेश पार्टी से निलंबित, केस भी दर्ज

Mon, 21 Jan 2019 06:51 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: अमित मंडल Updated Mon, 21 Jan 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Congress MLA JN Ganesh suspended from the party for beating MLA Anand Singh

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक जे एन गणेश और भीमा नाइक के साथ कथित झगड़े की खबरों के बाद विधायक आनंद सिंह अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। झगड़े की खबर मिलने पर पार्टी ने गणेश पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। गणेश पर साथी विधायक के साथ मारपीट को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई है। गणेश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव के निर्देश पर वी वाई घोरपड़े ने पार्टी से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

विधायक की सफाई 

उधर आनंद सिंह के साथ झगड़े की खबरों पर सफाई देते हुए गणेश ने कहा कि शनिवार की रात एक निजी रिजॉर्ट में अपने साथी विधायक आनंद सिंह के साथ हुई कथित झड़प में वह भी जख्मी हुए थे। कांग्रेस के दोनों विधायकों के बीच हुई कथित झड़प के कारण अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने की पार्टी की कोशिशों को झटका लगा था। गणेश ने संकेत दिए कि ईगलटन रिजॉर्ट में उनके और आनंद के बीच झड़प हुई थी, लेकिन उन्होंने मीडिया में आ रही खबरों को नकारते हुए कहा कि ‘‘बोतल से कोई हमला नहीं किया गया’’ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की ओर से कांग्रेस के विधायकों को अपने पाले में करने की कथित कोशिशों के बीच सत्ताधारी कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने विधायकों को रिजॉर्ट में रखा था। कथित झड़प में जख्मी हुए आनंद को रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, दोनों विधायकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। 
गणेश ने कहा, ‘‘मीडिया ने मेरी ओर से (आनंद सिंह के) सिर पर बोतले मारने, 14 से 20 टांके पड़ने जैसी जो भी बातें कही हैं, वे सब पूरी तरह गलत हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे द्वारा अपने अंगरक्षक पर हमले की भी खबरें गलत हैं। वह खुद यहां मौजूद है। यह भी झूठ है।’’ आनंद को अपने बड़े भाई जैसा बताते हुए गणेश ने कहा कि वह और उनका परिवार आनंद का सम्मान करता है और वे उन्हें 15-20 साल से जानते हैं। गणेश ने कहा, ‘‘मैंने उनके साथ जानबूझकर यह सब नहीं किया। किसी मुद्दे पर भीमा नाइक (एक अन्य कांग्रेस विधायक) और आनंद सिंह के बीच मतभेद थे, मैंने (समझौता कराने के लिए) उन्हें साथ लाना चाहा, लेकिन कुछ गलत चीजें हो गईं।’’ 


उन्होंने कहा कि इन बातों से यदि आनंद सिंह को दुख हुआ है तो ‘‘मैं उनके परिवार से माफी मांगना चाहूंगा। यह जानबूझकर नहीं किया गया।’’ आनंद के जख्मी होने के बारे में पूछे जाने पर गणेश ने कहा, ‘‘आप जैसा सोचते हैं वैसा कुछ नहीं है, मुझे भी चोटें आई हैं। मैं नहीं कह सकता, छोड़िए आप जैसा सोच रहे वैसा कुछ नहीं है।’’ 
यह पूछे जाने पर कि वह मीडिया पर ठीकरा क्यों फोड़ रहे, इस पर गणेश ने कहा, ‘‘आपसे किसने कहा कि मैंने (आनंद को) बोतल से मारा? मीडिया इस तरह दिखा रहा है जो गलत है। हमारा अंगरक्षक यहां है। उससे पूछिए।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed