फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress leader warned party high command said dalit have to become Deputy Chief Minister

Karnataka: कांग्रेस नेता ने पार्टी हाईकमान को दी चेतावनी, कहा- अगर दलित उपमुख्यमंत्री नहीं बना तो करेंगे विरोध

Thu, 18 May 2023 05:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 05:14 PM IST
सार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों पदों का उम्मीदवार था। लेकिन आलाकमान से सीएम पद के लिए फैसला कर लिया है, जिसे हम मानेंगे। लेकिन आगे देखना होगा किया वह क्या करते हैं, कैसे हर समाज के साथ न्याय करते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया हमारी पार्टी से दूसरी बार सीएम बन रहे हैं।

विज्ञापन
Karnataka Congress leader warned party high command said dalit have to become Deputy Chief Minister
जी परमेश्वर

विस्तार

विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव तो कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत लिया लेकिन कांग्रेस की मुसीबतें अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान को चेतावनी दी है। चेतावनी देते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी दलित को उप मुख्यमंत्री का पद नहीं दिया गया तो पार्टी को उसका असर देखने को मिलेगा। बता दें, परमेश्वर की चेतावनी से कुछ घंटों पहले ही शिवकुमार ने एकमात्र डिप्टी सीएम बनाए जाने की घोषणा की है।

जल्द निर्णय ले हाईकमान
शिवकुमार की घोषणा के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर (71) ने कहा कि सबका अपना-अपना नजरिया है। शिवकुमार ने जो घोषणा की, वह उनके हिसाब से सही हो सकता है। लेकिन आलाकमान का नजरिया अलग होगा। परमेश्वर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री का पद नहीं दिया गया तो मेरे बिना कुछ बोले विरोध शुरू हो जाएगा। पार्टी बाद में दलितों के गुस्से को महसूस करे। इससे अच्छा है कि वह पहले ही सतर्क हो जाए और जल्द इस संबंध में निर्णय ले।

विज्ञापन

सिद्धारमैया से उम्मीद कि वह अच्छा प्रशासन देंगे
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों पदों का उम्मीदवार था। लेकिन आलाकमान से सीएम पद के लिए फैसला कर लिया है, जिसे हम मानेंगे। लेकिन आगे देखना होगा किया वह क्या करते हैं, कैसे हर समाज के साथ न्याय करते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया हमारी पार्टी से दूसरी बार सीएम बन रहे हैं। उम्मीद है कि वह अच्छा प्रशासन देने की कोशिश करेंगे। हमने लोगों से वादा किया था। लोगों ने हमारे वादे पर भरोसा जताया, उन्होंने हमें बहुमत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार के फैसले पर जताई आपत्ति
शिवकुमार के फैसले पर आपत्ति जताते हुए परमेश्वर ने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति ही सत्ता में होना चाहिए। दूसरा व्यक्ति सत्ता में न हो, यह सही स्टैंड नहीं है। पार्टी को बहुमत मिला, पार्टी सत्ता में आई। पार्टी को मजबूती प्रदेश के हर समाज ने दिया। इसलिए सबको न्याय देना चाहिए। प्रदेश की 51 दलित सीटों में से पार्टी ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। 35 सीटों के दलित समुदाय ने पार्टी का परचम थामा है। दो सामान्य सीटों पर भी दलित उम्मीदवारों की जीत हुई है। कुल 37 सीटों पर दलितों ने पार्टी को मजबूती दी है।

आठ सालों तक रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष
तुमकुरु जिले में जन्मे परमेश्वर कोराटागेरे विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2013 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। परमेश्वर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके साथ ही परमेश्वर ने प्रदेश कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाला है। परमेश्वर प्रदेश के इकलौते लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, जिनका कार्यकाल आठ साल का था। 10 मई को हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 135 सीटों पर कब्जा करते हुए जीत दर्ज कराई। जबकि, भाजपा 66 सीटों पर ही सिमट गई। वहीं जनता दल (सेक्युलर) मात्र 19 सीटें ही हासिल कर पाई।



पूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी स्मारक पर जाएंगे राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में उनके स्मारक पर जाएंगे। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह पहली बार है, जब राहुल अपने पिता की पुण्यतिथि पर वहां पहुंचेंगे। इससे पूर्व राहुल पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से पहले सात सितंबर को स्मारक पर गए थे। पूर्व प्रधान मंत्री की 21 मई, 1991 की रात को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक महिला आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी। इस विस्फोट में कम से कम 13 लोग मारे गए थे और 40 से अधिक घायल हुए थे। (एजेंसी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed