फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress leader disputed statement tells PM Modi to shoot

कर्नाटक कांग्रेस नेता का विवादित बयान पीएम मोदी को ‘शूट’ करने की बात कही

Wed, 06 Mar 2019 05:36 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 06 Mar 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Congress leader disputed statement tells PM Modi to shoot
गोपालकृष्णा

कर्नाटक में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बेलूर गोपालकृष्णा का करीब एक माह पुराना एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शूट करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो के अनुसार गोपालकृष्णा ने कहा, ‘मेरे प्यारे दोस्तों, जो लोग (चरम दक्षिणपंथी) आज गोडसे के पक्ष में बोलते हैं उन्हें देश में नहीं रहना चाहिए। 

विज्ञापन


यदि ये लोग देश में लोकतंत्र की हत्या के लिए कदम उठाते हैं...आप लोगों में दम है तो और किसी को मारने की बजाय अपने मोदी को ही गोली से उड़ा दो, मुझे बहुत खुशी होगी।’ कर्नाटक भाजपा ने यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर लोड किया है और कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोपालकृष्ण ने पीएम को कथित तौर पर शूट करने की बात गत 4 फरवरी को अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में कही। यह कार्यक्रम हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया था। गौरतलब है कि पांडे ने गत 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अगले दिन 31 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में उनके पुतले पर प्रतीकात्मक रूप से टॉय गन से गोलियां दागी थीं और इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गोपालकृष्णा का कहना था कि उन्होंने सिर्फ चरम दक्षिणपंथी लोगों से कहा था कि क्या उनमें पीएम को शूट करने का दम है। गोपालकृष्णा पूर्व में भाजपा में थे लेकिन विधान चुनावों में टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उससे पूर्व वे जनता दल (एस) में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed