{"_id":"60f83f218ebc3e737110268a","slug":"karnataka-cong-chief-dk-shivakumar-on-rift-with-siddaramaiah-no-cm-face-will-be-announced-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीके शिवकुमार बोले: कर्नाटक में नहीं होगी कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार की घोषणा, सिद्धारमैया से कोई अनबन नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीके शिवकुमार बोले: कर्नाटक में नहीं होगी कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार की घोषणा, सिद्धारमैया से कोई अनबन नहीं
Wed, 21 Jul 2021 09:07 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 21 Jul 2021 09:07 PM IST
सार
डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस में कोई समस्या नहीं है। राज्य में जीत के लिए सामूहिक नेतृत्व के तहत चुनावी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक कांग्रेस में विवाद के बीच बुधवार को कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस में कोई समस्या नहीं है। राज्य में जीत के लिए सामूहिक नेतृत्व के तहत चुनावी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सीएम के चेहरे की घोषणा नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने सिद्धारमैया से विवाद पर कहा कि भाजपा और जेडीएस के साथ राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर मेरा किसी से कोई अनबन नहीं है।
विज्ञापन
वहीं राहुल गांधी से मुलाकात पर डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक भाजपा में काफी परेशानी है। नेतृत्व परिवर्तन होना तय है। हम अपनी तरफ से जनता के हित के मुद्दे उठाएंगे। बहुत सारे लोग हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने राहुल गांधी से फोन टैपिंग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन