फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: CM Siddaramaiah said on speculation high commands decision is final

Karnataka: 'हाईकमान का फैसला ही अंतिम', CM बदलने की अटकलों पर बोले सिद्धारमैया; बिहार चुनाव के बाद होगी चर्चा

Mon, 03 Nov 2025 03:17 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूरु Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 03 Nov 2025 03:17 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने पर हाईकमान का फैसला अंतिम होगा। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने विपक्षी गठबंधन की जीत का दावा किया और मैसूरु में बढ़ते बाघ हमलों पर सख्त कदमों की घोषणा की।

विज्ञापन
Karnataka: CM Siddaramaiah said on speculation high commands decision is final
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर किसी भी तरह का निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेगा। उन्होंने साफ किया कि इस मामले में अभी तक हाईकमान ने कोई निर्देश नहीं दिया है। सिद्धारमैया ने कहा जनता की राय जो भी हो, लेकिन अंतिम फैसला हाईकमान का ही होगा। बिहार चुनाव के बाद राज्य मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल को लेकर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


मैसूरु में बढ़ते बाघ हमलों पर बोले CM सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में मैसूरु और आसपास के इलाकों में बाघ और तेंदुओं के हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा जंगल क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रिसॉर्ट्स बन रहे हैं और टूरिस्ट ट्रैफिक, सफारी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। पानी और चारे की कमी के कारण जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में घुस रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- INC: 'अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौता दर्दनाक अनुभव बना', कांग्रेस ने ट्रंप का नाम लेकर केंद्र को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मुद्दे पर संबंधित मंत्रियों की बैठक पहले ही हो चुकी है और अब इस पर उनकी अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक होगी। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी रिसॉर्ट चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और पर्यटकों के लिए सफारी की संख्या कम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


बिहार चुनाव पर बोले सिद्धारमैया- विपक्षी गठबंधन की जीत तय
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सिद्धारमैया ने कहा कि अगर उन्हें प्रचार के लिए बुलाया गया, तो वे जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार विपक्षी गठबंधन की जीत होगी। बिहार में भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और भाजपा की नीतियों के खिलाफ भारी नाराजगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने भी राज्य गारंटी योजनाओं के झूठे वादों की नकल की है, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को असली राहत दी है। उन्होंने कहा कर्नाटक में गृहलक्ष्मी योजना के तहत 1.24 करोड़ महिलाओं को हर महीने ₹2000 दिए जा रहे हैं। अब तक गारंटी योजनाओं पर ₹1 लाख करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- Mumbai: कबूतरों को दाना खिलाने पर विवाद, दादर कबूतरखाना बंद करने के खिलाफ जैन संत ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

सिद्धारमैया ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा वह बार-बार गठबंधन बदलते हैं लेकिन उनके पास कोई विचारधारा नहीं है। बिहार में अब भी गरीबी खत्म नहीं हुई। गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक इस बार कांग्रेस को वोट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed