{"_id":"69df50b9344f46e82809003e","slug":"karnataka-cm-siddaramaiah-letter-pm-modi-pending-projects-funds-demand-rail-water-infrastructure-aiims-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक की 18 लंबित परियोजनाओं पर केंद्र से मदद की अपील, CM सिद्धारमैया ने PM मोदी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक की 18 लंबित परियोजनाओं पर केंद्र से मदद की अपील, CM सिद्धारमैया ने PM मोदी को सौंपा ज्ञापन
Wed, 15 Apr 2026 02:18 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री मोदी को ज्ञापन सौंपकर कर्नाटक की 18 लंबित परियोजनाओं को पूरा करने की मांग की। उन्होंने मेकेदातु प्रोजेक्ट, रायचूर में एम्स और रेलवे के कामों के लिए केंद्र से सहयोग मांगा। साथ ही उन्होने पीएम से राज्य के बकाया 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के फंड को भी जल्द जारी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने राज्य की 18 ऐसी परियोजनाओं का जिक्र किया है जो लंबे समय से अटकी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने इन कामों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से तुरंत कदम उठाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कर्नाटक पहुंचे। इस दौरान, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बंगलूरू हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने मांड्या जिले में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के साथ 'सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम' नाम ती पुस्तक का विमोचन भी किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उन्हें राज्य की मांगों की सूची सौंपी।
सीएम के पत्र में क्या?
सिद्धारमैया ने अपने पत्र में लिखा कि कर्नाटक देश के खजाने में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले राज्यों में से एक है। आर्थिक और सामाजिक विकास में भी यह राज्य आगे है। इसके बावजूद कई जरूरी मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को सुलझाने से न केवल कर्नाटक की प्रगति तेज होगी, बल्कि संघीय ढांचा भी मजबूत होगा।
इन परियोजनाओं का हुआ जिक्र
प्रधानमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख परियोजनाओं का जिक्र किया, उनमें कोलार में रेलवे कोच फैक्ट्री, मैसूरु तक हाई-स्पीड रेल का विस्तार और बंगलूरू-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल हैं। उन्होंने बंगलूरू उपनगरीय रेल के लिए फंड जारी करने की भी मांग की।
ये भी पढ़ें: 'दिल्ली छीन रही जनता से वोट देने का अधिकार': CM ममता ने बंगाली नववर्ष पर लोगों को दी बधाई, केंद्र पर किया हमला
पानी से जुड़ी समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने मेकेदातु पेयजल परियोजना को जल्द मंजूरी देने पर जोर दिया। यह परियोजना बंगलूरू के पीने के पानी के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने अपर भद्रा परियोजना और अपर कृष्णा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की भी मांग की। इसके अलावा महादायी (कलसा नाला) परियोजना के लिए वन्यजीव मंजूरी और नदियों को जोड़ने की योजनाओं में कर्नाटक का उचित हिस्सा मांगा।
फंड के मामले पर भी रखा बात
फंड के मामले में मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार पर कर्नाटक का काफी पैसा बकाया है। उन्होंने कहा कि बंगलूरू के लिए 6,000 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान और 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार 5,495 करोड़ रुपये का अनुदान अभी तक नहीं मिला है।
स्वास्थ्य और आरक्षण के मुद्दे पर भी रखी मांग
स्वास्थ्य और आरक्षण के मुद्दे पर सिद्धारमैया ने रायचूर में एम्स (AIIMS) की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पिछड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। साथ ही उन्होंने कर्नाटक की 56 प्रतिशत आरक्षण नीति को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने और कुछ जातियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इन विषयों पर जल्द फैसला लेंगे।
अन्य वीडियो-

Prime Minister Narendra Modi was received by Karnataka CM Siddaramaiah at Bengaluru airport earlier today
विज्ञापन विज्ञापन
PM Modi is on a one-day visit to Karnataka. PM inaugurated Sri Guru Bhairavaikya Mandira at Sri Kshetra Adichunchanagiri in Mandya district today. pic.twitter.com/OsOYtM8LyZ— ANI (@ANI) April 15, 2026
सीएम के पत्र में क्या?
सिद्धारमैया ने अपने पत्र में लिखा कि कर्नाटक देश के खजाने में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले राज्यों में से एक है। आर्थिक और सामाजिक विकास में भी यह राज्य आगे है। इसके बावजूद कई जरूरी मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को सुलझाने से न केवल कर्नाटक की प्रगति तेज होगी, बल्कि संघीय ढांचा भी मजबूत होगा।
इन परियोजनाओं का हुआ जिक्र
प्रधानमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख परियोजनाओं का जिक्र किया, उनमें कोलार में रेलवे कोच फैक्ट्री, मैसूरु तक हाई-स्पीड रेल का विस्तार और बंगलूरू-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल हैं। उन्होंने बंगलूरू उपनगरीय रेल के लिए फंड जारी करने की भी मांग की।
ये भी पढ़ें: 'दिल्ली छीन रही जनता से वोट देने का अधिकार': CM ममता ने बंगाली नववर्ष पर लोगों को दी बधाई, केंद्र पर किया हमला
पानी से जुड़ी समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने मेकेदातु पेयजल परियोजना को जल्द मंजूरी देने पर जोर दिया। यह परियोजना बंगलूरू के पीने के पानी के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने अपर भद्रा परियोजना और अपर कृष्णा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की भी मांग की। इसके अलावा महादायी (कलसा नाला) परियोजना के लिए वन्यजीव मंजूरी और नदियों को जोड़ने की योजनाओं में कर्नाटक का उचित हिस्सा मांगा।
फंड के मामले पर भी रखा बात
फंड के मामले में मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार पर कर्नाटक का काफी पैसा बकाया है। उन्होंने कहा कि बंगलूरू के लिए 6,000 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान और 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार 5,495 करोड़ रुपये का अनुदान अभी तक नहीं मिला है।
स्वास्थ्य और आरक्षण के मुद्दे पर भी रखी मांग
स्वास्थ्य और आरक्षण के मुद्दे पर सिद्धारमैया ने रायचूर में एम्स (AIIMS) की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पिछड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। साथ ही उन्होंने कर्नाटक की 56 प्रतिशत आरक्षण नीति को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने और कुछ जातियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इन विषयों पर जल्द फैसला लेंगे।
अन्य वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन