फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka cm randeep surjewala said mallikarjun kharge will not take long in decision dk shivakumar

Karnataka: ज्यादा समय नहीं लेंगे..., नए मुख्यमंत्री के चुनाव पर रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान

Mon, 15 May 2023 10:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 May 2023 10:34 AM IST
सार

पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों से अलग-अलग बात की और उनके बयान नोट किए। विधायकों से मुलाकात के आधार पर पर्यवेक्षकों ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसे पार्टी आलाकमान को सौंपा  जाएगा। 

विज्ञापन
karnataka cm randeep surjewala said mallikarjun kharge will not take long in decision dk shivakumar
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार - फोटो : ट्विटर/सिद्धारमैया

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के चेहरे पर मंथन चल रहा है। कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक इसे लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। अब कांग्रेस नेता और कर्नाटक चुनाव के प्रभारी रहे रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि पार्टी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नए मुख्यमंत्री के चुनाव में ज्यादा समय नहीं लेंगे और जल्द ही इसका एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जल्द हो जाएगा सीएम के नाम का एलान
रविवार देर रात तक कर्नाटक के विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जल्द फैसला करेगा। खरगे हमारे वरिष्ठ हैं और वह इस धरती के बेटे हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह ज्यादा समय नहीं लेंगे। सुरजेवाला ने ये भी कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में ही कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए पांच गारंटी वादों को लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन


देर रात डेढ़ बजे तक चली बैठक 
बता दें कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक बेंगलुरु के एक होटल में हुई और यह देर रात करीब डेढ़ बजे तक चली। इस बैठक में एकमत से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे। इस बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बावरिया समेत सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश समेत कई नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों से अलग-अलग बात की और उनके बयान नोट किए। विधायकों से मुलाकात के आधार पर पर्यवेक्षकों ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसे पार्टी आलाकमान को सौंपा  जाएगा। पर्यवेक्षक सोमवार को दिल्ली लौट आएंगे। 


बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। अब पार्टी सीएम के चेहरे को लेकर मंथन कर रही है क्योंकि पार्टी के दो बड़े नेता इस रेस में शामिल हैं। जिनमें डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया का नाम शामिल है। साथ ही एमबी पाटिल और जी परमेश्वर जैसे वरिष्ठ नेता भी सीएम बनने की कतार में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed