पांच सितारा होटल के सवालों पर बोले कुमारस्वामी, कहा मुझे भाजपा से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गांव यात्रा के दौरान पांच सितारा होटल में ठहरने को लेकर चल रही तरह-तरह की बातों पर नाराजगी जताते हुए मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मेरा निजी मामला है। मुझे भारतीय जनता पार्टी के मित्रों से सर्टिफिकेट लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अपने स्वविवेक के हिसाब के काम करुंगा।
Karnataka CM, HD Kumaraswamy on being asked about his stay at a 5-star hotel in Bengaluru: Have I submitted any expenditure bill to the government? It is my personal issue. I am not interested in getting certificate from friends from BJP. I will work according to my conscience. pic.twitter.com/LUPEPawAQl
— ANI (@ANI) June 25, 2019विज्ञापन
पांच सितारा सीएम का टैग मिलने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि क्या मैंने सरकार को अपने खर्च का बिल सौंपा? क्या मैंने पांच सितारा व्यवस्था के लिए सरकार के पैसे खर्च किए?
गौरतलब है कि पिछले दिनों राज्य में गांव यात्रा पर गए मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पर पांच सितारा होटल में ठहरने को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए थे। उन पर आरोप लगाया गया था कि गांव यात्रा के दौरान भी वो पांच सितारा व्यवस्थाओं का ही उपयोग करते हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने अपने ट्विटर अकाउंट से कई तस्वीरें भी साझा की थी, जिसमें वो जमीन पर सोते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा था कि मैं तो सड़क पर भी सोने को तैयार हूं। मैंने अपने जीवन में सभी तरह के दिन देखे हैं। जब मेरे पिता प्रधानमंत्री थे, तो मैं विदेश के महंगे होटलों में भी जाता था, और अभी सड़क पर सोने को भी तैयार हूं।
उन्होंने कहा था कि अगर मेरे पास मूलभूत सुविधाएं नहीं होंगी, तो मैं लोगों के लिए काम कैसे कर पाउंगा? बता दें कि गांव यात्रा शुरु होने से पहले, जिस लॉज में मुख्यमंत्री के ठहरने की बात थी वहां के बाथरूम की मरम्मत की गई थी। इसे लेकर उठ रहे सवालों का भी उन्होंने जवाब दिया। कुमारस्वामी ने कहा कि एक बाथरूम में काम किया गया है, उसे मैं अपने साथ लेकर कर थोड़े ही जाऊंगा! यह भी तो लोगों के ही काम आएगा।