{"_id":"6346bf18a1e3815cb54970f3","slug":"karnataka-cm-has-breakfast-at-dalit-household-congress-calls-it-photo-op-ahead-of-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में भाजपा की 'जन संकल्प यात्रा', बोम्मई-येदियुरप्पा ने दलित के घर खाया खाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में भाजपा की 'जन संकल्प यात्रा', बोम्मई-येदियुरप्पा ने दलित के घर खाया खाना
Thu, 13 Oct 2022 09:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग (कर्नाटक)
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:17 PM IST
सार
यात्रा के दौरान आज मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने होसपेट के नजदीक एक गांव में दलित के घर पर नाश्ता किया।
विज्ञापन
सीएम बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ट्विटर/बसवराज बोम्मई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में अगले साल अप्रैल माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी दल अपने लिए जमीन तैयार करने में जुटे हुए हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 'जन संकल्प यात्रा' शुरू की है।
विज्ञापन
इस यात्रा के दौरान आज मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने होसपेट के नजदीक एक गांव में दलित के घर पर नाश्ता किया।
नवगठित विजयनगर जिले के कमलापुरा गांव के अंबेडकर नगर में हीराला कोल्लरप्पा और उनकी दोनों बेटियों ने इन नेताओं को केसरी भात (मिठाई), मंदाकी वोगराने (मसाले के साथ तला हुआ चावल), उपमा (तली हुई मिर्च और उप्पिट्टू) परोसा। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान जल संसाधान मंत्री गोविंद करजोल और पर्यटन मंत्री आनंद सिंह भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, वीवीआईपी नेताओं के आने से हीराला कोल्लरप्पा के घर पर उत्सव जैसा माहौल रहा। उनकी दोनों बेटियां हुलिजेम्मा और रेणुका बुधवार सुबह से ही रसोई (किचन) में आम लोगों की तरह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए भी खाना तैयार कर रही थीं।
विज्ञापन
वहीं विपक्षी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दलितों व अन्य पिछड़े समुदायो के लिए पर्याप्त काम न करने के लिए सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा। उनके अलावा कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उस घटना का जिक्र करते हुए बोम्मई सरकार पर निशाना साधा, जिसमें चिकमंगलुरु में एक कॉफी एस्टेट के मालिक ने एक दर्जन से ज्यादा दलित श्रमिकों के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी और उन्हें बंदी बना लिया।
सिद्धारमैया इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में पैदल चल रहे हैं। उनसे जब इसको लेकर प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हं, उन्हें दलित, पिछड़े वर्ग याद आने लगे हैं, इस सरकार ने अबतक उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है। अब चुनाव और वोट के लिए वे उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं, जहां दलित-पिछड़े समुदाय रहते हैं।
वहीं सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, कर्नाटक की बोम्मई सरकार में दलितों पर अत्याचार थम नहीं रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इसमें 54 फीसदी की वृद्धि हुई है। बोम्मई-येदियुरप्पा फोटो खिंचवाने के लिए एक दलित के घर गए हैं और भाजाप नेता ने 16 दलितों को बंदी बनाया है और एक असहाय महिला ने अपने बच्चा खो दिया है।