फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM, Dy.CM hold talks with high command on framing counter-strategy against Opposition charge

Karnataka: विपक्ष के आरोपों से निपटने की तैयारी; मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राहुल, खरगे के साथ चर्चा की

Wed, 31 Jul 2024 03:49 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Jul 2024 03:49 AM IST
सार

कर्नाटक में महर्षि वाल्मिकी एसटी विकास निगम और मुडा में विपक्ष के अनियमितता के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री ने पार्टी आलाकमान से मुलाकात की। सिद्धारमैया ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ चर्चा की।  

विज्ञापन
Karnataka CM, Dy.CM hold talks with high command on framing counter-strategy against Opposition charge
राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को विपक्ष के आरोपों को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। महर्षि वाल्मिकी एसटी विकास निगम में कथित अनियमितताओं और मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में साइट वितरण के संबंध में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) लगातार हमलावर है। 

विज्ञापन


खड़गे और राहुल ने चर्चा करने के लिए दोनों को बुलाया
राज्य में मौजूदा राजनीतिक माहौल पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेताओं को उन दो मुद्दों के घटनाक्रम के बारे में बताया, जिन पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। इसके अलावा बैठक में वेणुगोपाल और एआईसीसी के कर्नाटक प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बैठक के एजेंडे में मधुसूदन मिस्त्री समिति की रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदर्शन पर नेताओं की राय जानी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष मुझे निशाना बना रहा है: सिद्धारमैया  
बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री मीडिया से बात करते हुए कहा, “भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) नफरत और प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त हैं। वे मुझे वाल्मिकी मामले में निशाना बना रहे हैं। ‘MUDA’ कोई मुद्दा नहीं है। वे अभी भी मुडा मुद्दे पर पदयात्रा निकाल रहे हैं। (वाल्मीकि घोटाले में) सरकार या वित्त विभाग की कोई भूमिका नहीं है। ‘MUDA’ में कोई अवैधता नहीं है। हमने केंद्रीय नेताओं को इस पर मना लिया है और पार्टी हमारे साथ खड़ी है।’’



बजट को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सिद्धारमैया ने हाल ही में नरेंद्र मोदी सरकार पर बजट में कर्नाटक के लिए सही व्यवहार ना करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र के अनुचित व्यवहार के कारण कर्नाटक को 2024-25 के लिए 31,866 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र सरकार से कर्नाटक के कर हिस्से में वृद्धि का दावा करते हुए भ्रामक बयान दिए हैं। उनके अनुसार, कर्नाटक को यूपीए सरकार के दौरान 81,791 करोड़ रुपये और एनडीए सरकार (2014-2024) के दौरान 2.9 लाख करोड़ रुपये मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed