{"_id":"585ba4ee4f1c1b2e4ee39eb8","slug":"karnataka-cm-did-mistake-on-twitter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के सीएम ने सियाचिन को बताया चीन का हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के सीएम ने सियाचिन को बताया चीन का हिस्सा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Dec 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियाचिन की सीमा की रक्षा के लिए बेशक हर समय वहां हजारों जवान तैनात रहते हों लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के लिए वह भारत नहीं चीन का हिस्सा है।
विज्ञापन
ऐसा हम नहीं उनका एक ट्वीट कह रहा है जिसमें वह चीन के एक प्रांत के मुख्यमंत्री को चीन के सियाचिन का मुख्यमंत्री बताकर उनसे मुलाकात की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि माना ये जा रहा है कि यह ट्वीट टाइपिंग मिसटेक में गलती का परिणाम है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सिद्धरमैया से यह गलती उस समय हुई जब चीन के सिचुआन प्रांत के सीएम उनसे मिलने के लिए कर्नाटक आए हुए थे। बता दें कि सिचुआन चीन का एक प्रमुख प्रांत है जो अपनी गर्मी, लाल मिर्च और अपने भोजन के लिए प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
चीनी के सिचिओन प्रांत के सीएम से मिलकर किया ट्वीट
वहां के सीएम ली जॉन्ग भारत यात्रा के दौरान सिद्धरमैया से मिलने पहुंचे थे। उनसे मुलाकात के बाद सिद्धरमैया ने ट्वीट किया कि "सियाचिन के सीएम ली जॉन्ग की अगुवाई में चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर खुशी हुई।'
इस दौरान उनसे बंगलुरू के विकास और अन्य मुद्दों पर बात हुई।" सिद्धरमैया की यह पोस्ट ट्वीटर पर आते ही हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने इसको लेकर सीएम सिद्धरमैया की आलोचना शुरू कर दी। हालांकि हंगामे के बाद सिद्धरमैया ने वह ट्वीट हटा दिया।
इस दौरान उनसे बंगलुरू के विकास और अन्य मुद्दों पर बात हुई।" सिद्धरमैया की यह पोस्ट ट्वीटर पर आते ही हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने इसको लेकर सीएम सिद्धरमैया की आलोचना शुरू कर दी। हालांकि हंगामे के बाद सिद्धरमैया ने वह ट्वीट हटा दिया।