फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Basavaraj Bommai indicates cabinet expansion would take some time

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार में अभी लगेगा समय, शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री बोम्मई

Thu, 29 Jul 2021 10:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 29 Jul 2021 10:41 PM IST
सार

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम बनाए गए बसवराज बोम्मई की नई कैबिनेट के विस्तार में अभी समय लग सकता है। बोम्मई शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन
Karnataka CM Basavaraj Bommai indicates cabinet expansion would take some time
बसवराज बोम्मई - फोटो : facebook.com/BasavarajSBommai

विस्तार

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को संकेत दिया कि उनकी कैबिनेट के विस्तार में अभी कुछ समय लग सकता है। बोम्मई ने कहा कि वह इसे लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे और आने वाले समय में इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं कल सुबह दिल्ली जा रहा हूं, वहां मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलूंगा। मुख्यमंत्री के तौर पर यह मेरी पहली मुलाकात होगी। मैं उनका अभिवादन करूंगा और उनका आशीर्वाद लूंगा।'

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री बोम्मई बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित उत्तर कन्नड़ जिले में जा रहे थे। इस दौरान हुब्बल्ली में उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होने वाली इस मुलाकात के बाद दो या तीन दिन में वह पार्टी नेतृत्व से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा करने के लिए समय मांगेंगे। उन्होंने कहा कि उस मुलाकात के दौरान अंतिम फैसला लिए जाने की संभावना होगी। इसी बीच, राज्य के नए मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए मंत्री पद के दावेदार नेताओं ने पहले ही अपनी अपनी पैरवी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दावेदारों की ओर से दबाव पर कहा- यह आम बात है
इससे पहले बंगलूरू में मुख्यमंत्री ने मंत्री पद के दावेदारों की ओर से बनाए जा रहे दबाव के सवाल पर कहा था कि यह आम बात है। जब कोई मुख्यमत्री बनता है और उसे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करना होता है तो ऐसा होता है। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को मुझसे फोन पर बात की थी और शुभकामनाएं दी थीं। बता दें कि बसवराज बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार को कर्नाटक में भाजपा के विधायक दल का नया नेता चुना गया था। वहीं, बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed