फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Basavaraj Bommai files nomination from Shiggaon, Know his net worth

Karnataka: कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने शिगगांव सीट से किया नामांकन, जानें कितनी संपत्ति का किया खुलासा

Sat, 15 Apr 2023 07:46 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 15 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हावेरी जिले के शिगगांव विधानसभा क्षेत्र से 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में खुलासा किया कि उनके नाम पर 49.70 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन
Karnataka CM Basavaraj Bommai files nomination from Shiggaon, Know his net worth
नामांकन से पहले पूजा अर्चना करने पहुंचे मुख्यमंत्री बोम्मई। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को यहां शिगगांव सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया और सबसे अधिक मतों के साथ फिर से निर्वाचित होने का विश्वास जताया।

विज्ञापन


बोम्मई के साथ लोक निर्माण मंत्री सीसी पाटिल, हावेरी गडग के सांसद शिवकुमार उदासी और बेटे भरत बोम्मई भी मौजूद थे।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता परिवार के दिग्गज नेता दिवंगत एसआर बोम्मई के बेटे बसवराज बोम्मई 2008 से तीन बार शिगगांव का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कंधे पर भगवा शॉल ओढ़े 63 वर्षीय मुख्यमंत्री नामांकन दाखिल करने से पहले शिगगांव के 'द्यामव्वा देवी' मंदिर गए।
विज्ञापन


कर्नाटक सीएम के पास है 49.70 करोड़ रुपये की संपत्ति
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हावेरी जिले के शिगगांव विधानसभा क्षेत्र से 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में खुलासा किया कि उनके नाम पर 49.70 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

     
निवेश के विवरण से पता चलता है कि उनके पास 5.98 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उन्हें हिंदू अविभाजित परिवार से प्राप्त संपत्ति के रूप में 1.57 करोड़ रुपये मिले। उनकी पत्नी चन्नम्मा ने 1.14 करोड़ रुपये और बेटी अदिति ने 1.14 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मुख्यमंत्री के पास 42.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है जिसमें हिंदू अविभाजित परिवार की 19.2 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है। बोम्मई पर 5.79 करोड़ रुपये की देनदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed