फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka cm basavaraj bommai accused congress for corruption said both name starts with c letter

'C से Congress, C से Corruption': चुनाव से पहले CM बोम्मई का एलान- लोकायुक्त को सौंपे जाएंगे भ्रष्टाचार के केस

Wed, 15 Feb 2023 02:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 Feb 2023 02:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ 60 से ज्यादा मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और लोकायुक्त इन मामलों की जांच कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर था।

विज्ञापन
Karnataka cm basavaraj bommai accused congress for corruption said both name starts with c letter
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक में भ्रष्टाचार को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस द्वारा बीजेपी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि 'कांग्रेस और करप्शन (भ्रष्टाचार) दोनों की शुरुआत 'C' से होती है। इसलिए ये दोनों समान हैं। उनके खिलाफ 60 से ज्यादा मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और लोकायुक्त इन मामलों की जांच कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर था। अब सभी मामले जांच के लिए लोकायुक्त के पास भेज दिए गए हैं। पहले उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों पर जवाब देने दीजिए'। 

विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टी कांग्रेस बीजेपी सरकार को घेरने के लिए भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रही है। कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जिसमें सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार में विकास कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। कांग्रेस के आरोपों से घिरी बीजेपी ने भी कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार को मुद्दा बना लिया है और दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटी हैं। 
विज्ञापन


बीते दिनों कांग्रेस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, मुख्यमंत्री बोम्मई और विधायक रमेश जारकीहोली पर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए रिश्वत की पेशकश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जारकीहोली ने एक जनसभा के दौरान 6000 रुपए प्रति वोट देने का एलान किया था। वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश में अवैध चीजों और भ्रष्टाचार को जन्म दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed