बेटी की शादी के लिए कर्नाटक के मुख्य सचिव ने ली एक दिन की छुट्टी, मेहमानों से की खास अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियों में पैसा, पावर और रौब दिखाने के चलन के बीच कर्नाटक के मुख्य सचिव ने सादगी की बेहतरीन मिसाल कायम की है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी को इस कदर सरल तरीके से करने का फैसला किया है कि देखने वाले तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे। दरअसल, उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए केवल एक दिन की छुट्टी ली है।
कर्नाटक के इन मुख्य सचिव का नाम टीएम विजय भास्कर है। इन्होंने अपनी बेटी की शादी किसी शानदार होटल या बैंक्वेट हॉल के बजाय व्यालिकवल स्थित एक साधारण से कल्याण मंडप में किया है। भास्कर की बड़ी बेटी विश्रुति पेशे से वकील हैं और रविवार आठ जून को गौतम कुमार राजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खास बात यह है कि कर्नाटक में हर महीने के दूसरे शनिवार को सरकारी छुट्टी होती है इसलिए भास्कर को सोमवार सहित तीन दिनों का अवकाश मिल गया है।
उन्होंने विवाह में लगभग पांच सौ से ज्यादा अतिथियों को आमंत्रित किया है और सभी से यह अनुरोध भी किया है कि वे अपने साथ महंगे तोहफे लेकर न आएं। भास्कर ने कहा, 'मैं एक साधारण आदमी हूं। मेरी बेटी सहित परिवार के सभी सदस्य एक साधारण शादी कार्यक्रम चाहते थे।' उनके होने वाले दामाद गौतम जयनगर से ताल्लुक रखने वाले एक स्टार्ट-अप उद्यमी हैं।
जब भास्कर से पूछा गया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए लंबी छुट्टी क्यों नहीं ली तो, उनका जवाब था, 'मेरी पत्नी रुक्मिणी सभी चीजों का ध्यान रख रही है। उसने शादी की सभी तैयारियों की जिम्मेदारी खुद ले ली जबकि मैं काम में व्यस्त था।' उन्होंने इस शादी में राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और उप-मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर को भी आमंत्रित किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.