फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka chief minister row siddaramaiah congress high command decision Rahul Gandhi leadership DK Shivakumar

कर्नाटक की सियासत में क्या हो रहा है: CM पद पर 'रस्साकशी'... सिद्धारमैया बोले- फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा

Mon, 22 Dec 2025 04:59 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 22 Dec 2025 04:59 PM IST
सार

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साफ किया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी को करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, उसे सभी मानेंगे। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या चल रहा है? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
karnataka chief minister row siddaramaiah congress high command decision Rahul Gandhi leadership DK Shivakumar
सिद्धारमैया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर चल रही अटकलों के बीच सीएम सिद्धारमैया ने सोमवार को अपनी स्थिति एक बार फिर स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी को लेना है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन्हें सूचित किया है कि वे इस मामले पर निर्णय लेंगे और पार्टी का हर सदस्य उस फैसले का पालन करेगा। सिद्धारमैया का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें खरगे ने कहा था कि नेतृत्व को लेकर भ्रम केवल स्थानीय स्तर पर है, हाईकमान के भीतर नहीं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Politics: कर्नाटक कांग्रेस में CM पद को लेकर चर्चा फिर तेज, शिवकुमार बोले- हाईकमान के बुलाने पर जाएंगे दिल्ली
विज्ञापन


हाईकमान को दोष देने के बजाय खुद जिम्मेदारी लेनी चाहिए
साथ ही खरगे ने यह भी कहा था कि स्थानीय नेताओं को अंदरूनी कलह के लिए हाईकमान को दोष देने के बजाय खुद जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस पर सिद्धारमैया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें खरगे के बयान के विवरण के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन वे हाईकमान के हर आदेश के लिए तैयार हैं। राज्य में सत्ता की खींचतान तब और तेज हो गई जब 20 नवंबर को कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय (ढाई साल) पूरा कर लिया। जब मुख्यमंत्री से उनके कार्यकाल की अवधि और स्थिति स्पष्ट होने के समय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सब हाईकमान पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नेतृत्व का फैसला आलाकमान करेगा
उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब विधानसभा में यह बात साफ कर दी गई है कि नेतृत्व का फैसला आलाकमान करेगा, तो बार-बार इस पर सवाल पूछने की कोई आवश्यकता नहीं है। गौरतलब है कि सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा था कि वह पद पर बने रहेंगे और हाईकमान उनके पक्ष में है, जबकि उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने समझौते की बात करते हुए कहा था कि उन्होंने और सीएम सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान की दखलअंदाजी से एक समझौता किया है, और दोनों इसका पालन करेंगे।


यह भी पढ़ें: Congress: कर्नाटक में ढाई साल वाला फॉर्मूला फिर चर्चा में... CM कुर्सी पर खींचतान जारी, अब खरगे ने कही ये बात

क्या राजनीतिक गलियारे में संक्रांति के बाद क्रांति?
मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर भी सिद्धारमैया ने सहमति जताया, जिसमें कहा गया था कि कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं होता और पार्टी किसी एक व्यक्ति की वजह से सत्ता में नहीं आती। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐसी सच्चाई है जिसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। वहीं, सियासी गलियारों में संक्रांति के बाद होने वाली 'राजनीतिक क्रांति के दावों को भी उन्होंने हाईकमान के निर्णय के हवाले कर दिया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed