फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Cabinet major announcements Criticized the Centre for renaming MGNREGA News In Hindi

Karnataka: 'संघीय भावना के साथ विश्वासघात', कर्नाटक कैबिनेट ने मनरेगा का नाम बदलने के लिए केंद्र की निंदा की

Sat, 03 Jan 2026 12:58 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 03 Jan 2026 12:58 AM IST
सार

सिद्धारमैया सरकार ने केंद्र के वीबी-जी राम जी कानून की कड़ी निंदा की, इसे संघीय ढांचे के खिलाफ और रोजगार छीनने वाला बताया। बेल्लारी हिंसा पर कार्रवाई की। बंगलूरू उत्तर के मदप्पनहल्ली में 153 एकड़ में 250 करोड़ रुपये लागत वाला विश्वगुरु बसवन्ना बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने की मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Karnataka Cabinet major announcements Criticized the Centre for renaming MGNREGA News In Hindi
सिद्धारमैया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में जहां मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी कानून करने को लेकर चर्चा तेज है। वहीं दूसरी ओर अब कर्नाटक कैबिनेट ने केंद्र सरकार के इस कदम की कड़ी निंदा की है। इस कानून में ग्रामीण श्रमिकों को 125 दिनों का रोजगार देने की प्रावधान है। ऐसे में राज्य के कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने कहा कि यह कदम संघीय तंत्र के खिलाफ है और जनता का रोजगार छीनने जैसा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना के साथ राजनीति कर रही है और राज्य सरकार को कमजोर कर रही है। इसी दौरान सिद्धारमैया कैबिनेट ने कुछ बड़ी घोषाणाएं भी की। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट ने बेल्लारी में हुई हिंसा पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उचित कार्रवाई करते हुए वहां के पुलिस अधीक्षक को निलंबित किया गया है। बता दें कि बेल्लारी में कांग्रेस और भाजपा विधायकों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

उत्तर बंगलूरू के मदप्पनहल्ली में पार्क बनाने की मंजूरी
इस दौरान कर्नाटक कैबिनेट ने बंगलूरू उत्तर के मदप्पनहल्ली में 153 एकड़ में विश्वगुरु बसवन्ना बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने की मंजूरी दी है। परियोजना की कुल लागत लगभग 250 करोड़ रुपये है, जिसमें पहले चरण के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। पार्क में औषधीय पौधशाला, पक्षी अभयारण्य, वृक्ष संग्रहालय और इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। यह राज्य की राजधानी का तीसरा सबसे बड़ा पार्क होगा, लालबाग और क्यूबन पार्क के बाद।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kerala: 'क्रिकेट को अल्पसंख्यकों पर हमलों से न जोड़ें', IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी की नीलामी पर बोले थरूर


स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा कदम
कैबिनेट ने 1,000 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने की मंजूरी दी है। यह अस्पताल ऑर्गन ट्रांसप्लांट और कैंसर इलाज के लिए बनाया जाएगा। इसे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ साझेदारी में विकसित किया जाएगा। अस्पताल के लिए फाउंडेशन को 10 एकड़ भूमि 99 साल के पट्टे पर दी जाएगी। कुल लागत 1,000 करोड़ रुपये होगी, जिसमें अस्पताल का रखरखाव भी फाउंडेशन करेगी। 70 प्रतिशत बिस्तरों पर मुफ्त इलाज होगा, बाकी 30 प्रतिशत पर न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra Civic Polls: 'मैं भी घोटाले का आरोपी...', अजित पवार दागी प्रत्याशी उतारने के फैसले का बचाव कर बोले

इन योजनाओं को लेकर भी सिद्धारमैया सरकार की बड़ी घोषणाएं
गौरतलब है कि इसके साथ ही कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बंगलूरू सबअर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (बीएसटीपी) के कॉरिडोर 2 और 4 के लिए 16,876 करोड़ रुपये की अनुमोदन भी दी। शिक्षा क्षेत्र में, छह जिलों के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स का ढांचा सुधारा जाएगा और इन्हें डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स फॉर एक्सीलेंस में बदला जाएगा। यह जिले हैं, बिदर, बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर, शिवमोग्गा और मंड्या। इसके अलावा कैबिनेट ने कर्नाटक लोकायुक्त (संशोधन) बिल, 2025 और कर्नाटक ज्ञान भंडार पांडुलिपियों और डिजिटलीकरण बिल, 2026 को भी मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed