फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka bypoll: Congress called victory as teaser and JDS said win will not make us arrogant

कर्नाटक उपचुनाव में मिली जीत से गदगद कांग्रेस, बोली- ये 2019 की झलक है

Tue, 06 Nov 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 06 Nov 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Karnataka bypoll: Congress called victory as teaser and JDS said win will not make us arrogant
पी चिदंबरम-एचडी कुमारस्वामी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे एक सबक हैं। कर्नाटक में मंगलवार को लोकसभा की तीन सीटों और विधानसभा की दो सीटों पर हुए मतदान में गठबंधन शानदार प्रदर्शन किया है । जिसमें लोकसभा सीट शिवमोगा पर भाजपा, मांड्या पर जेडीएस और बेल्लारी पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं विधानसभा की दो सीटों जमखंडी पर कांग्रेस और रामनगर में जेडीएस को जीत मिली है। 

विज्ञापन


भारी जीत मिलने से विपक्षी पार्टी गदगद है। जीत के बाद पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'यह उपचुनाव विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा खेले जाने वाली टेस्ट सीरिज के समान था। यह एक सीखने लायक सबक है। गठबंधन फायदेमंद साबित हुआ है।' जनता से मिले भारी जनादेश के बाद कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने अपनी खुशी ट्वीट करते हुए जाहिर की और लिखा, 'कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस और जेडीएस को मिला प्रचंड बहुमत अगले साल होने वाले चुनाव से पहले का केवल एक टीजर है। इससे पता चल जाता है कि भाजपा के लिए जनता ने क्या छुपाकर रखा है।' जीत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने जनता का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडी कुमारस्वामी ने कहा, 'मैं राज्य के और केंद्र के कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं राज्य के जेडीएस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने जीत में योगदान दिया। भाजपा ने कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन को अपवित्र मैत्री कहा था। आज यह बात गलत साबित हो गई है।' 

कुमारस्वामी ने आगे कहा, 'यह चुनाव पहला कदम है। यहां 28 लोकसभा सीट हैं। हम कांग्रेस के साथ मिलकर काम करेंगे और सभी पर जीत दर्ज करेंगे। यही हमारा लक्ष्य है। चूंकी आज हमें जीत मिली है इसलिए यह खोखले दावे नहीं हैं। यह लोगों का हमपर विश्वास है। यह जीत हमें घमंडी नहीं बनाएगी।'

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed