फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Budget Siddaramaiah gov presented a budget of Rs 4.48 lakh crore accuses Centre of injustice

Karnataka Budget: सिद्धारमैया ने पेश किया 4.48 लाख करोड़ का बजट, केंद्र पर लगाया राज्य के साथ अन्याय का आरोप

Fri, 06 Mar 2026 11:47 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक का 4,48,004 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन और एआई कैंपस बनाने की घोषणा की गई। 

विज्ञापन
Karnataka Budget Siddaramaiah gov presented a budget of Rs 4.48 lakh crore accuses Centre of injustice
सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री, कर्नाटक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को अपना 17वां बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संघीय शासन व्यवस्था का पालन नहीं कर रही है। इस वजह से कर्नाटक के साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार विकास की ऐसी रणनीति अपना रही है, जिसमें जन कल्याण योजनाओं और बुनियादी ढांचे में निवेश के बीच संतुलन बनाया गया है। 
विज्ञापन


देश के विकास में कर्नाटक सबसे आगे: सिद्धारमैया
उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह राज्य की मांगों के प्रति अधिक संवेदनशील बने। साल 2026-27 का बजट पेश करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक देश के विकास में सबसे आगे है। यह देश को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले प्रमुख राज्यों में से एक है। उन्होंने जानकारी दी कि साल 2026-27 के लिए कुल खर्च 4,48,004 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। सिद्धारमैया के राजनीतिक करियर का यह 17वां बजट है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Raids: कर्नाटक में सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने क्या घोषणाएं कीं?
बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं। उन्होंने बताया कि आईआईएससी, इसरो और कीओनिक्स मिलकर बैंगलोर रोबोटिक्स और एआई इनोवेशन जोन नाम का एक खास कैंपस बनाएंगे। यह कैंपस रोबोटिक्स और एआई तकनीक को बढ़ावा देगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जानकारी दी की बच्चों में मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के बुरे असर को रोकने के लिए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाई जाएगी। इस पाबंदी का मकसद मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से बच्चों पर पड़ने वाले बुरे असर को रोकना है।


बंगलूरू को रहने के लिए दुनिया का सबसे बेहतर शहर बनाएंगे: सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार मुख्य लक्ष्य बंगलूरू को दुनिया का सबसे अच्छा रहने लायक शहर बनाना है। सिद्धारमैया ने बताया कि बंगलूरू में विकास कार्यों के लिए ग्रेटर बंगलूरू प्राधिकरण के तहत आने वाले पांच नगर निगम अपनी बैलेंसशीट के आधार पर नगर निगम बॉन्ड जारी करके संसाधन जुटाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगलूरू केवल एक शहर नहीं बल्कि अनगिनत सपनों की धरती है। केम्पेगौड़ा के प्रशासन से लेकर आज के स्टार्टअप्स के दौर तक, इस शहर ने अपनी अलग पहचान बनाए रखी है। सरकार मुख्य उद्देश्य इस शहर को दुनिया का सबसे बेहतर रहने वाला शहर बनाना है।

उन्होंने बताया कि बंगलूरू के पांच नगर निगम क्षेत्रों में वार्ड की सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कुल 1,255 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगों को पारदर्शी, जनहितैषी और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए ग्रेटर बंगलूरू प्राधिकरण और पांच नगर निगम बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2025-26 में राज्य सरकार ने बंगलूरू के विकास के लिए अनुदान 3,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7,000 करोड़ रुपये कर दियाथा और यह अनुदान इस साल भी जारी रहेगा। 
 
अन्य वीडियो-
karnataka government budget 2026 27 CM Siddaramaiah accuses Centre of injustice centre state relations
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed