{"_id":"604601fc653b7c75025776c4","slug":"karnataka-budget-2021-chief-minister-bs-yediyurappa-says-excise-revenue-collection-target-increased-by-rs-1880-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Budget 2021: सीएम येदियुरप्पा ने पेश किया बजट, 1880 करोड़ बढ़ा आबकारी विभाग का राजस्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Budget 2021: सीएम येदियुरप्पा ने पेश किया बजट, 1880 करोड़ बढ़ा आबकारी विभाग का राजस्व
Mon, 08 Mar 2021 04:22 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 08 Mar 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक बजट 2021: प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को राज्य का बजट पेश किया। इस दौरान राज्य सरकार ने आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य 1880 करोड़ रुपये बढ़ा दिया। बता दें कि साल 2020-21 में आबकारी विभाग का राजस्व संग्रह 22 हजार 700 करोड़ रुपये था, जिसे अब 24 हजार 580 करोड़ रुपये कर दिया गया। हालांकि, बजट में शराब पर किसी भी तरह का टैक्स लगाने का प्रावधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
2020 में इतना था लक्ष्य
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आबकारी विभाग का राजस्व संग्रह लक्ष्य 20 हजार 900 करोड़ से बढ़ाकर 22 हजार 700 करोड़ रुपये किया गया था।
विज्ञापन
लॉकडाउन ने बिगाड़ा पूरा गणित
गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान मार्च और अप्रैल 2020 में राज्य के आबकारी विभाग का राजस्व संग्रह बुरी तरह प्रभावित हुआ था। चार मई 2020 को जब राज्य में शराब की दुकानें खोली गईं, तब आबकारी विभाग ने पहले ही दिन 45 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया था।
विज्ञापन
लक्ष्य पूरा करने के लिए उठाया यह कदम
राजस्व संग्रह का लक्ष्य पूरा करने के मकसद से आबकारी विभाग ने सितंबर 2020 में राज्य के लोगों को रेस्तरां और बार में शराब पीने की अनुमति दे दी थी। हालांकि, इसके बावजूद वित्तीय वर्ष 2020-21 का राजस्व संग्रह वित्तीय वर्ष 2019-20 के मुकाबले 4.25 प्रतिशत कम रहा।
झील पुनरुद्धार और ड्रेनेज सिस्टम पर फोकस
बजट के दौरान राज्य में मौजूद झीलों के पुनरुद्धार और ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने के लिए भी फंड जारी किया गया। इसके लिए 3500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। वहीं, बंगलूरू शहर के विकास के लिए 7 हजार 795 करोड़ रुपये जारी किए गए।
महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं
बजट पेश करते वक्त सीएम येदियुरप्पा ने राज्य की महिलाओं के विकास के लिए विशेष पैकेज का एलान किया। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी योजनाओं के लिए 4 हजार 531 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।