फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: BJP registers big victory in Vijayapura civic elections

Karnataka: विजयपुरा निकाय चुनाव में भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, सीएम बोम्मई ने कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई

Mon, 31 Oct 2022 07:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 31 Oct 2022 07:49 PM IST
सार

विजयपुरा और कोल्लेगल में निकाय चुनाव 28 अक्टूबर को हुए थे। जिसके नतीजे आज यानी सोमवार को घोषित किए गए। गौरतलब है कि विजयपुरा में छह साल के अंतराल के बाद चुनाव हुए थे। वहीं नगरपालिका को निगम में बदले जाने के बाद से यह पहला चुनाव था।
 

विज्ञापन
Karnataka: BJP registers big victory in Vijayapura civic elections
सीएम बसवराज बोम्मई - फोटो : ani

विस्तार

विजयपुरा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। इस निकाय चुनाव में 35 सीटों में से 17 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इस बड़ी जीत के बाद भाजपा यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। साथ ही कोल्लेगल नगरपालिका परिषद उपचुनाव में भी भाजपा ने सात में से छह सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें कि कर्नाटक की सत्ता में भी भाजपा काबिज है। इस बड़ी जीत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विजयपुरा के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयपुरा के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को अभूतपूर्व उपलब्धि बताया है।  

विज्ञापन


जीत के लिए बधाई देते हुए सीएम बोम्मई ने कहा कि 'विजयपुरा नगर निगम चुनाव में 35 में से 17 सीटें जीतकर हमारी पार्टी ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। हमारी जीत सुनिश्चित करने वाले हर सदस्य को मेरी हार्दिक बधाई। मैं विजयपुरा भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने भाजपा के लिए कड़ी मेहनत की।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि 35 सीटों वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। साथ ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने दो और जद (एस) ने एक सीट जबकि पांच निर्दलीयों ने भी उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा निकाय चुनाव में जीत हासिल की है। बता दें कि विजयपुरा को पहले बीजापुर के नाम से भी जाना जाता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विजयपुरा और कोल्लेगल में निकाय चुनाव 28 अक्टूबर को हुए थे। जिसके नतीजे आज यानी सोमवार को  घोषित किए गए। गौरतलब है कि विजयपुरा में छह साल के अंतराल के बाद चुनाव हुए थे। वहीं नगरपालिका को निगम में बदले जाने के बाद से यह पहला चुनाव था।


वहीं, चामराजनगर जिले के कोल्लेगल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सात पार्षदों के भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा। ये सात पार्षद विधायक एन महेश के समर्थक थे, जिन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने कांग्रेस और जद (एस) के कुछ अन्य लोगों के साथ, भाजपा को कर्नाटक में सत्ता में आने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed