फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka bjp protest against minister k vankatesh statement on cow slaughter five guarantees

Karnataka: गोहत्या पर बयान देकर फंसे सिद्धारमैया के मंत्री, गाय लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

Tue, 06 Jun 2023 01:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 Jun 2023 01:06 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने के वेंकटेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर उसकी पांच गारंटी योजनाओं को भी अभी तक लागू नहीं करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
karnataka bjp protest against minister k vankatesh statement on cow slaughter five guarantees
बेंगलुरु में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के मंत्री के वेंकटेश के गोहत्या को लेकर दिए गए बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। मंत्री के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता गायों को लेकर सड़कों पर उतरे। बता दें कि के वेंकटेश ने अपने एक बयान में कहा कि 'अगर भैंसों को मारा जा सकती है तो गायों को मारने में क्या दिक्कत है?'
विज्ञापन


के वेंकटेश के बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता
के वेंकटेश के इस बयान के विरोध में बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ता गायों के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने के वेंकटेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर उसकी पांच गारंटी योजनाओं को भी अभी तक लागू नहीं करने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने इसे लेकर भी बेंगलुरु में धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गोहत्या कानून में संशोधन कर सकती है कांग्रेस सरकार
बता दें कि कर्नाटक में भाजपा सरकार ने साल 2021 में गोहत्या के खिलाफ कानून बनाया था। अब कर्नाटक सरकार उस कानून में संशोधन पर विचार कर रही है। राज्य के पशुपालन मंत्री के वेंकटेश के बयान से भी इसके संकेत मिल रहे हैं। के वेंकटेश ने कहा कि बूढ़े हो रहे पशुओं के चलते किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed