{"_id":"67ee361efd87bdfdf20059b2","slug":"karnataka-bjp-opens-front-against-siddaramaiah-government-police-detains-former-cm-yeddyurappa-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, पुलिस ने पूर्व सीएम येदियुरप्पा को हिरासत में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, पुलिस ने पूर्व सीएम येदियुरप्पा को हिरासत में लिया
Thu, 03 Apr 2025 12:48 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:48 PM IST
सार
कर्नाटक सरकार ने डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। इसे लेकर भाजपा विरोध कर रही है। बुधवार को भाजपा ने फ्रीडम पार्क में धरना प्रदर्शन किया था। गुरुवार भाजपा नेता सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बंगलूरू में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू में गुरुवार को सीएम सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला। भाजपा नेताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक और भाजपा नेता सीटी रवि समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हैदराबाद विश्वविद्यालय के पास पेड़ों की कटाई पर रोक लागू रहेगी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
गुरुवार को भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा कि आंदोलन मूल्य वृद्धि, सरकारी ठेकों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण तथा अनुसूचित जाति उपयोजना और अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए निर्धारित धनराशि के दुरुपयोग के खिलाफ है। हम इन तीन प्रमुख मुद्दों को लोगों तक ले जा रहे हैं।
भाजपा निकालेगी जनाक्रोश यात्रा
कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ भाजपा ने ने सात अप्रैल से मैसूर से जनाक्रोश यात्रा निकालने की भी योजना बनाई है। इसे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा सात अप्रैल को मार्च मैसूर और चामराजनगर जिलों से गुजरेगी। 8 अप्रैल को यह मांड्या और हासन, 9 अप्रैल को यह कोडागु और मंगलुरु पहुंचेगी। यात्रा का पहला चरण 10 अप्रैल को उडुपी और चिकमंगलूर में संपन्न होगा। इसके बाद 13 अप्रैल से शुरू होने वाला दूसरा चरण शिवमोग्गा और उत्तर कन्नड़ जिलों में होगा। यह आंदोलन राज्य के हर जिले में होगा। हर जिले में दो से तीन किलोमीटर की पदयात्रा होगी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
कर्नाटक सरकार ने डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। इसे लेकर भाजपा विरोध कर रही है। बुधवार को भाजपा ने फ्रीडम पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा, जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण आम लोग संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर आंतरिक खींचतान मची हुई है। ये दिखाता है कि सरकार को लोगों की कोई परवाह नहीं है, वे किसी तरह बस सत्ता में बने रहना चाहते हैं।#WATCH | Bengaluru | BJP leaders, including state BJP chief BY Vijayendra and former CM BS Yediyurappa, detained by police during their protest against policies of the Congress government in Karnataka pic.twitter.com/0Ru62gQ8ix
— ANI (@ANI) April 3, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हैदराबाद विश्वविद्यालय के पास पेड़ों की कटाई पर रोक लागू रहेगी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
गुरुवार को भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा कि आंदोलन मूल्य वृद्धि, सरकारी ठेकों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण तथा अनुसूचित जाति उपयोजना और अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए निर्धारित धनराशि के दुरुपयोग के खिलाफ है। हम इन तीन प्रमुख मुद्दों को लोगों तक ले जा रहे हैं।
भाजपा निकालेगी जनाक्रोश यात्रा
कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ भाजपा ने ने सात अप्रैल से मैसूर से जनाक्रोश यात्रा निकालने की भी योजना बनाई है। इसे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा सात अप्रैल को मार्च मैसूर और चामराजनगर जिलों से गुजरेगी। 8 अप्रैल को यह मांड्या और हासन, 9 अप्रैल को यह कोडागु और मंगलुरु पहुंचेगी। यात्रा का पहला चरण 10 अप्रैल को उडुपी और चिकमंगलूर में संपन्न होगा। इसके बाद 13 अप्रैल से शुरू होने वाला दूसरा चरण शिवमोग्गा और उत्तर कन्नड़ जिलों में होगा। यह आंदोलन राज्य के हर जिले में होगा। हर जिले में दो से तीन किलोमीटर की पदयात्रा होगी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन